गोवा में नगर निकाय चुनाव तीन महीने के लिए स्थगित, जानिए- क्या है वजह
गोवा में में 12 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम है। गोवा में 11 नगर पालिका परिषद का कार्यकाल चार नवंबर 2020 को पूरा हो गया था जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने इन निकायों के लिए प्रशासक नियुक्त किए थे।
पणजी, पीटीआइ। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भले ही भारत में काफी कम हो गए हों और वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है, लेकिन इसके बावजूद सर्तक रहने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर गोवा राज्य निर्वाचन आयोग ने पणजी नगर निगम 11 नगरपालिका परिषदों के चुनाव और विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए होने वाले उपचुनाव तीन महीने के लिए स्थगित कर दिए हैं। इससे पहले ये चुनाव पिछले साल 18 अक्टूबर को होने थे, लेकिन आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया था।
आयोग ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि 11 नगर पालिका परिषदों के चुनाव, पणजी शहर के निगम चुनाव, विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्डों के लिए उपचुनाव, और नावलिम (दक्षिण गोवा) जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव अप्रैल 2021 तक तीन महीने के लिए या आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव की अगली तारीख तक के लिए स्थगित किए जाते हैं। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि चुनाव स्थगित करने का कारण क्या है।
गोवा में में 12 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम है। गोवा में 11 नगर पालिका परिषद का कार्यकाल चार नवंबर, 2020 को पूरा हो गया था, जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने इन निकायों के लिए प्रशासक नियुक्त किए थे।
गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,064 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 58 लाख 1 हजार 837 हो गई है। इस दौरान सिर्फ 137 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है। अब तक कोरोना वायरस से देश में कुल मौतों की संख्या 1,52,556 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,00,528 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,28,753 पहुंच गई है। भारत कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में कई विकसित देशों से आगे है।