Move to Jagran APP

जानिए कश्मीर और महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी से रिहाई पर क्या बोले दिग्विजय सिंह ?

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की रिहाई का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्वागत किया है। दिग्विजय सिंह ने एक के एक बाद ट्वीट किया। दिग्विजय ने अपने ट्वीट में कश्मीर को लेकर भी सवाल किया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 02:12 PM (IST)
जानिए कश्मीर और महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी से रिहाई पर क्या बोले दिग्विजय सिंह ?
महबूबा मुफ्ती को 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहा किया गया है।

नई दिल्ली, एएनआइ। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहाई हो गई है। महबूबा मुफ्ती की रिहाई का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्वागत किया है। दिग्विजय सिंह ने एक के एक बाद ट्वीट किया। दिग्विजय ने अपने ट्वीट में कश्मीर को लेकर भी सवाल किया है। दिग्विजय ने पूछा है कि क्या एक साल पहले के हालात और अनुच्छेद-370 हटाने से अब, क्या आतंकवाद समाप्त हो गया ? क्या कश्मीर के हालात में कोई सुधार हुआ है ? इसके साथ ही दिग्विजय ने अपने विचार रखते हुए कहा है कि ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। 

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने इसके साथ ही भाजपा पर तंज भी कसा। एक और ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा- महबूबा जी भी ऐसी शक्सियत जिसे भाजपा ने समर्थन दे कर JK का मुख्यमंत्री बनाया था। यह लोग किसी के सगे नहीं हैं।मैं मेरा और अपना” यही इनकी रणनीति है और यही राजनीति है। बस इनका भला होता रहे बाक़ी जाएँ जहन्नुम में।नितीश जी होशियार ख़बरदार अब आप Radar पर हैं।'

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश सरकार ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को 14 माह बाद नजरबंदी सेरिहा कर दिया। महबूबा की रिहाई के लिए सर्वोच्चा न्यायालय में दायर याचिका पर 15 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी।  महबूबा को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम को लागू किए जाने के मद्देनजर प्रदेश प्रशासन ने एहतियातन पांच अगस्त 2019 की सुबह हिरासत में लिया था। इसके बाद इसी साल फरवरी में उन्हें जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत बंदी बनाया गया था। 

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी अपनी मां की रिहाई की पुष्टि करते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती की हिरासत मंगलवार को समाप्त हो गई है। इस मुश्किल वक्त में साथ देने वालों की मैं आभारी हूं।

यह भी देखें: पीडीपी प्रमुख Mehbooba Mufti ने अपने घर पर की PDP नेताओं संग बैठक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.