Move to Jagran APP

दुनिया में जापान का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, टॉप-50 में भी नहीं भारत और हमारे पड़ोसी

हर वर्ष हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स इसी तरह के अध्‍ययन के बाद अपनी एक रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें हर देश को एक रैंक दिया जाता है। इससे यह तय होता है कि किस देश का वीजा कितना अहम है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:10 AM (IST)
दुनिया में जापान का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, टॉप-50 में भी नहीं भारत और हमारे पड़ोसी
दुनिया में जापान का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, टॉप-50 में भी नहीं भारत और हमारे पड़ोसी

नई दिल्‍ली (जागरण स्‍पेशल)। पासपोर्ट का होना किसी भी देश में एक अहम दस्‍तावेज माना जाता है। लेकिन हर देश के पासपोर्ट की अपनी एक पहचान और अपनी ताकत होती है। उसकी यह ताकत इस बात से तय की जाती है कि आखिर कोई व्‍यक्ति अपने पासपोर्ट पर कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकता है। इसके ही आधार पर दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट को भी तय किया जाता है। हर वर्ष हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स इसी तरह के अध्‍ययन के बाद अपनी एक रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें हर देश को एक रैंक दिया जाता है। इससे यह तय होता है कि किस देश का वीजा कितना अहम है। साथ ही यह भी पता चलता है कि किस देश के व्‍यक्ति को दुनिया में कितनी जगहों पर वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। अगर आपको इन सभी की जानकारी नहीं है तो हम आपको इसकी जानकारी आज यहां पर दे रहे हैं।

loksabha election banner

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स में कौन है नंबर वन
सबसे पहले आपको यहां पर बता दें कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स के मुताबिक दुनियाभर में सबसे ताकतवर पासपोर्ट जापान का माना गया है। यह इसकी लिस्‍ट में नंबर वन पर है। कोई भी जापानी नागरिक अपने पासपोर्ट पर दुनिया में सबसे अधिक जगहों पर वीजा फ्री एंट्री ले सकता है। वह करीब भारत, चीन, श्रीलंका, आस्‍ट्रेलिया इंडोनेशिया, न्‍यूजीलैंड समेत दुनिया के करीब 190 देशों में बिना वीजा जा सकता है। वहीं जापानी नागरिक को अफ्रीका के कुछ देश, पाकिस्‍तान, रूस, भूटान, अफगानिस्‍तान, आदि देशों के लिए वीजा चाहिए होता है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि इस लिस्‍ट में दुनिया के टॉप 50 देशों के ताकतवर पासपोर्ट में भी भारत नहीं आता है। भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्‍तान, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्‍लादेश भी इस लिस्‍ट में कहीं पीछे आते हैं। लेकिन चीन इसमें भी हम सबसे आगे है। चीन का नंबर इस लिस्‍ट में 71वां है और यहां के नागरिक 74 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। यहां के नागरिकों को 152 देशों में जाने के लिए वीजा लेना होता है।

कहां हैं भारत और उसके पड़ोसी देश
हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स में जहां भारत 81वें स्‍थान पर है वहीं पाकिस्‍तान 104वें नंबर पर आता है। इसके बाद नेपाल 101वें, भूटान 86वें, श्रीलंका 99वें और बांग्‍लादेश 100वें स्‍थान पर आता है। यहां पर आपको ये भी बता दें कि भारत के पासपोर्ट पर कोई भी नागरिक 60 देशों में बिना वीजा के और 166 देशों में वीजा के साथ जा सकता है। वहीं पाकिस्‍तान के पासपोर्ट पर कोई नागरिक 33 देशों में बिना वीजा एंट्री ले सकता है जबकि 193 देशों में उसके नागरिक को वीजा की जरूरत होगी। इसके अलावा नेपाली पासपोर्ट पर कोई नागरिक 40 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकता है जबकि 186 देशों में उसको वीजा की जरूरत होती है। वहीं भूटान के पासपोर्ट पर कोई नागरिक 55 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकता है जबकि 171 देशों में जाने के लिए उसको वीजा चाहिए होगा। इसके अलावा श्रीलंका के पासपोर्ट पर कोई नागरिक 42 देशों में बिना वीजा जा सकता है और 184 देशों में उसको वीजा लेना होगा। बांग्‍लादेश के पासपोर्ट पर कोई नागरिक 41 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकता है जबकि 185 देशों में जाने के लिए यहां के नागरिकों को वीजा लेना होता है। म्‍यांमार इस लिस्‍ट में 93वें नंबर पर आता है और यहां के पासपोर्ट पर नागरिक 48 देशों में बिना वीजा और 178 देशों में वीजा लेकर ही जा सकता है। म्‍यांमार 93वें स्‍थान पर है। यहां के नागरिक 178 देशों में वीजा के साथ जबकि 48 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।

टॉप 10 में हैं ये देश शामिल
अब जरा इस लिस्‍ट में शामिल शीर्ष दस देशों के बारे में भी जान लिया जाए। आपको बता दें कि इस लिस्‍ट में जापान के बाद दूसरा नंबर सिंगापुर का आता है जिसके नागरिक 189 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। तीसरे नंबर पर इस लिस्‍ट में एक नहीं बल्कि तीन देश आते हैं। इसमें फ्रांस, जर्मनी और साउथ कोरिया का नाम शामिल है। यहां के नागरिक 188 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं। चौथे नंबर पर भी एक नहीं बल्कि पांच देशों का नाम इस लिस्‍ट में शामिल है। इनमें डेनमार्क, फिनलैंड, इटली, स्‍पेन और स्‍वीडन का नाम है। यहां के नागरिक 187 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। पांचवें स्‍थान पर आस्ट्रिया, लग्‍जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, ब्रिटेन और अमेरिका आते हैं, जिसके नागरिक 186 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं। छठे नंबर पर बेल्जियम, कनाडा, आयरलैंड और स्विटजरलैंड आते हैं। सातवें नंबर आस्‍ट्रेलिया, ग्रीस, माल्‍टा का है। आठवें नंबर पर चेक रिपब्लिक, न्‍यूजीलैंड हैं और नौवें पर आइसलैंड और दसवें नंबर पर हंगरी, मलेशिया और स्‍लोवेनिया है।

कहां है रूस और उत्‍तरी कोरिया
अब आपको बता दें कि रूस जो इस लिस्‍ट में 47वें नंबर पर है उसके नागरिकों को करीब 119 देशों में जाने के लिए वीजा की दरकार होती है। वहीं 119 देशों में वह बिना वीजा के जा सकते हैं। चलिए अब जरा उत्‍तरी कोरिया के बारे में जान लेते है। यह देश इस लिस्‍ट में 99वें स्‍थान पर है और केवल 42 देशों में इसके नागरिकों को बिना वीजा के जाने की छूट है जबकि 184 देशों में जाने के लिए इसके नागरिकों को वीजा चाहिए होता है। इस लिस्‍ट में दुनिया के 106 देशों को शामिल किया गया है। इसके अंतिम छह पायदान पर नेपाल, फिलिस्‍तीन और सूडान, यमन, पाकिस्‍तान, सोमालिया और सीरिया, अफगानिस्‍तान और इराक का नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.