Move to Jagran APP

The Great Khali: भाजपा में शामिल होने के तीन महीने बाद खली ने बताया, आखिर क्यूं हुए वो इस पार्टी में शामिल; कहा- हमें है गर्व

औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने के लगभग तीन महीने बाद जितेंद्र सिंह के साथ खली की मुलाकात हुई। वह फरवरी के दूसरे सप्ताह में जितेंद्र सिंह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 07:51 PM (IST)
The Great Khali: भाजपा में शामिल होने के तीन महीने बाद खली ने बताया, आखिर क्यूं हुए वो इस पार्टी में शामिल; कहा- हमें है गर्व
यूपी चुनान के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे दलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लगभग तीन महीने बाद पहलवान दलीप सिंह राणा जिन्हें 'द ग्रेट खली' के नाम से जाना जाता है, उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। खली ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से 'प्रभावित' होने के बाद ही पार्टी में शामिल हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए खली ने यह भी कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने पर गर्व है। खली की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से यहां उनके कार्यालय में मिलने के बाद आई है।

loksabha election banner

खली ने कहा कि मैं डाक्टर जितेंद्र सिंह से मिलने आया था। अब मैं वापस जा रहा हूं। मैं उनसे मिलने आया था क्योंकि वह पहाड़ी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और मैं भी। यह सिर्फ एक नियमित बैठक थी।

भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर खली ने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल होने पर बहुत गर्व है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ।

खली ने तीन महीने बाद जितेंद्र से की मुलाकात

औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने के लगभग तीन महीने बाद जितेंद्र सिंह के साथ खली की मुलाकात हुई। वह फरवरी के दूसरे सप्ताह में जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।

 खली ने WWE से खासा प्रसिद्धि हासिल की

बता दें कि द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स में खासा प्रसिद्धि हासिल की है। WWE में खली ने बटिस्टा, शान माइकल्स और यहां तक ​​​​कि जान सीना और केन जैसे पेशेवर पहलवानों से लड़ाई की। उन्हें 2021 के डब्ल्यूडब्ल्यूई हाल आफ फेम क्लास में शामिल किया गया था। 7 फुट 1 इंच लंबे पहलवान खली मैकग्रुबर (MacGruber), गेट स्मार्ट, और द लान्गेस्ट यार्ड जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं। खली ने एक कुश्ती स्कूल भी खोला है, जिससे भारतीय सुपरस्टार की अगली पीढ़ी को रिंग के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।

गौरतलब है कि खली का भाजपा में शामिल होना उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के दिन हुआ था। तब भाजपा चार अन्य राज्यों मणिपुर, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में फरवरी और मार्च में चुनाव के लिए तैयारी कर रही ही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.