केरल में सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा पर लगा आरोप
घटना के वक्त 23 वर्षीय अबूबकर सादिक रविवार देर रात अपने घर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।
By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 09:17 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। केरल में भाजपा और सीपीएम के बीच फिर से खूनी झड़प का मामला सामने आया है। कासरगोड में जिले में सीपीएम के एक कार्यकर्ता पर चाकू से हमला हुआ है। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त 23 वर्षीय अबूबकर सादिक रविवार देर रात अपने घर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।
हत्या का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओँ पर लगा है। सीपीएम नेताओं का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही सादिक को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें