Move to Jagran APP

कर्नाटक नगर निकाय चुनाव: भाजपा को झटका, 501 सीटें जीतकर कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

कर्नाटक के नगर निकाय चुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस 501 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा के खाते में 431 सीटें आई हैं। वहीं जेडीएस तीसरे नंबर पर रही।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 09:46 AM (IST)
कर्नाटक नगर निकाय चुनाव: भाजपा को झटका, 501 सीटें जीतकर कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी
कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली, एएनआइ। कर्नाटक नगर निकाय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस 1,184 में से 501 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रही। भाजपा को 431 सीटें मिली हैं। वही, जेडीएस ने 45 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। अन्य के खाते में 207 सीटें गई हैं। बता दें कि 58 शहरी निकायों के 1184 वार्डों में चुनाव हुए थे।

loksabha election banner

सिटी म्युनिसिपल काउंसिल में भाजपा का परचम

सिटी म्युनिसिपल काउंसिल में भाजपा ने बाजी मारी है। 166 सीटों में से भाजपा को सबसे ज्यादा 67 सीटें मिली है। वहीं कांग्रेस ने 61 और जेडीएस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। टाउन म्युनिसिपल काउंसिल में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं हैं. टाउन म्युनिसिपल काउंसिल के 441 वार्डों में से कांग्रेस को 201, भाजपा को 176 और जेडीएस को 21 सीटें मिली हैं.

राहुल गांधी बोले- वेलडन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'वेलडन टीम कांग्रेस।'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य के लोगों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम कांग्रेस की विचारधारा और इसमें विश्वास करने वाले लोगों की लोकप्रियता की पुष्टि करते हैं।

शिवकुमार ने कहा कि चुनाव के परिणामों ने राज्य में कांग्रेस की लहर के संकेत दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.