Karnataka Local Body Elections: पहले चरण का मतदान जारी, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने डाला वोट
कर्नाटक में 6012 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से ज्यादातर का कार्यकाल जून-जुलाई में समाप्त हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव छह महीने के लिए स्थगित कर दिए गए थे। यहां दो चरणों में वोटिंग होगी।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मंगलवार को फर्स्ट फेज की वोटिंग चल रही है। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है और दूसरे चरण का मतदान 27 दिसंबर को होगा।
Karnataka Local Body Elections:
- कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने डोड्डाहल्ली, कनकपुरा में ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में अपना वोट डाला।
Karnataka Congress president DK Shivakumar casts his vote in the first phase of gram panchayat elections at Doddalahalli, Kanakapura. pic.twitter.com/mb6roKFhvk— ANI (@ANI) December 22, 2020
- आज कलबुर्गी और शिमोग्गा में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों से तस्वीरें आ रही हैं जिनमें मतदाता वोटिंग करते नजर आ रहे हैं।
Karnataka: Voting for the first phase of Gram Panchayat polls underway in the state.
Visuals from a polling centre at Vaderahalli village in Ramanagar district pic.twitter.com/R98U6Yf9FQ— ANI (@ANI) December 22, 2020
- कलबुर्गी जिले के शरण सिरासगी गांव में मतदान चल रहा है।
Karnataka: Voting for the first phase of gram panchayat elections starts in the state; visuals from the polling centre at Sharan Sirasagi village in Kalaburagi district. pic.twitter.com/VoWLiOt9Y2
— ANI (@ANI) December 22, 2020
- इसके बाद दूसरे चरण के लिए 27 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 30 दिसंबर को होनी है।
Karnataka: Preparations were undertaken for the local body elections to be held today in the State; visuals from
Kalaburagi (pic 1&2) and Shivamogga (pic 3&4).
Local body elections to be held in two phases on Dec 22 and 27. Counting to be held on Dec 30. pic.twitter.com/OkYmidAL3c
— ANI (@ANI) December 21, 2020
गौरतलब है कि कर्नाटक में 6012 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से ज्यादातर का कार्यकाल जून-जुलाई में समाप्त हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव छह महीने के लिए स्थगित कर दिए गए थे।