Move to Jagran APP

कर्नाटक में कांग्रेस का 'जन ध्वनि' अभियान शुरू, 100 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी आयोजित

कर्नाटक में कांग्रेस ने जन ध्वनि अभियान शुरू किया है। पार्टी यह अभियान राज्य के 100 विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं और राज्य व केंद्र में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए पदयात्रा आयोजित हो रही है।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:24 PM (IST)
कर्नाटक में कांग्रेस का 'जन ध्वनि' अभियान शुरू, 100 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी आयोजित
कर्नाटक में कांग्रेस ने 'जन ध्वनि' अभियान शुरू किया।

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में कांग्रेस ने 'जन ध्वनि' अभियान शुरू किया है। पार्टी यह अभियान राज्य के 100 विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसे लेकर कहा कि लोगों की समस्याओं और राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए सभी 100 विधानसभा सीटों पर पदयात्रा आयोजित हो रही है। अभियान के शुभारंभ पर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। 

loksabha election banner

कांग्रेस यह पदयात्रा ज्यादातर उन सीटों पर कर रही है जहां इसे 2018 के चुनावों में हार मिली थी। इनमें से ज्यादातर सीटों का प्रतिनिधित्व तब मंत्री करते थे। इनमें से एक विधानसभा चामुंडेश्वरी  है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हार गए थे। डीके शिवकुमार ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर 'पदयात्रा' करने की योजना की घोषणा की अगले 10 महीनों में, कांग्रेस नेता 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए इन निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.