Move to Jagran APP

नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कर्ण सिंह ने प्रिंयका पर जताया भरोसा; मिलिंद देवड़ा बोले, कोई संभावना नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी एक असमंजस के दौर से गुजर रही है। बिना अध्यक्ष के पार्टी को गंभीर नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 10:36 PM (IST)
नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कर्ण सिंह ने प्रिंयका पर जताया भरोसा; मिलिंद देवड़ा बोले, कोई संभावना नहीं
नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कर्ण सिंह ने प्रिंयका पर जताया भरोसा; मिलिंद देवड़ा बोले, कोई संभावना नहीं

नई दिल्ली, प्रेट्र/एएनआइ। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में उठ रही आवाजों के बीच पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता डॉ.कर्ण सिंह ने प्रियंका के नाम की वकालत करते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए 'जबर्दस्त ताकत' के रूप में साबित होंगी। वह न केवल पार्टी के लिए एक शक्ति साबित होंगी, बल्कि उसे एकजुट करनेवाली नेता साबित होंगी।

loksabha election banner

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

रविवार को एक साक्षात्कार में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सिंह ने कहा कि यदि प्रियंका अध्यक्ष बनती हैं तो पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरने में सफल होंगी। उनके लिए वह एक ताकतवर सेना साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राहुल के इस्तीफे के बाद पार्टी एक असमंजस के दौर से गुजर रही है। उन्होंने चेताया कि बिना अध्यक्ष के पार्टी को गंभीर नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्टी को आगे ले जाने के लिए नेतृत्व पर जल्द फैसला करना होगा।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के बयान का समर्थन किया कि पार्टी का अध्यक्ष राहुल गांधी के स्थान पर किसी युवा नेता को ही बनाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Congress Working Committee Meeting: 10 अगस्त को होगी बैठक, नए अध्यक्ष पर फैसला संभव

पचास वर्ष से ज्यादा कांग्रेस से जुड़े और गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले डॉ सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यसमिति में कई वरिष्ठ नेता हैं उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी को असमंजस के दौर से निकालने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, हम पार्टी को नेतृत्वविहीन नहीं छोड़ सकते। यह कांग्रेस के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की पिच पर खेलना सिद्धू के लिए नहीं होगा आसान, प्रदेश अध्यक्ष बनाने की हैं अटकलें

इस बीच पार्टी ने रविवार को घोषणा की कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दस अगस्त को होगी। पहले यह कहा गया था कि कार्यसमिति की बैठक संसद का वर्तमान सत्र संपन्न होने के बाद होगी। संसद का मौजूदा सत्र बुधवार को खत्म हो रहा है।

यह पूछे जाने पर कि पार्टी के अंदर यह मांग जोर पकड़ रही है कि प्रियंका को कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए, 88 वर्षीय डॉ सिंह ने कहा कि यह उनका फैसला होगा कि वह यह जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं या नहीं। यदि वह यह जिम्मेदारी संभालती हैं तो उनका स्वागत होगा। उनको फैसला करना होगा। पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने के लिए उन पर दबाव नहीं डाला जा सकता।

प्रियंका के नाम पर कोई संभावना नहीं: मिलिंद
प्रियंका गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चा को लेकर मुंबई कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने साफ मना किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी आगे आती हैं और पार्टी की कमान संभालती हैं तो मुझे खुशी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब गांधी परिवार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा, तो ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर कोई संभावना ही नहीं बनती है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.