Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में पार्टी की हार पर बोले कमल नाथ, उपचुनाव में कांग्रेस को कांग्रेस ने ही हराया

मध्य प्रदेश की सत्ता जाने के बाद पहली बार पूर्व सीएम कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी में कलह को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को खुद कांग्रेस ने ही हराया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 07:41 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 07:41 AM (IST)
मध्य प्रदेश में पार्टी की हार पर बोले कमल नाथ, उपचुनाव में कांग्रेस को कांग्रेस ने ही हराया
सत्ता जाने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच कमल नाथ ने पार्टी में कलह को स्वीकारा

छंदवाड़ा, जेएनएन। प्रदेश में हाल के विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पहली बार स्वीकार किया कि इस हार की वजह कांग्रेस ही थी। नाथ ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस चुनाव में भाजपा से नहीं, कांग्रेस से हारी है। उन्होंने यह बात बुधवार को कुकड़ा जगत में छिंदवाड़ा के ग्रामीण व क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की बैठक में कही।

prime article banner

आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर हुई इस बैठक में नाथ ने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत संबंध नहीं, सर्वे रिपोर्ट ही टिकट का आधार बनेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भी सर्वे के जरिए ही टिकट दिए गए थे, जिससे पार्टी सत्ता में वापस लौटी थी। दो या दो से ज्यादा नाम सामने आने पर लॉटरी के जरिए प्रत्याशी चयन किया जाएगा।

हाल ही में इंदौर में भी सभी विधायकों को बैठाकर प्रत्याशी तय किया गया। ऐसा ही छिंदवाड़ा व प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के लिए होगा। बैठक में मौजूद सांसद नकुल नाथ ने कहा कि स्थानीय चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। छिंदवाड़ा के चुनाव परिणाम का संदेश पूरे प्रदेश और देश में जाएगा। इसलिए आवश्यक है कि हम एकजुटता के साथ सफलता हासिल करें।                                                                                                               


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.