Move to Jagran APP

कमल नाथ का भाजपा से सवाल- बता दे उपचुनाव में कौन-सी चार सीट जीतेगी

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सौदेबाजी से बोली लगाकर जनता की चुनी हुई सरकार गिराने का आरोप लगाया।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 08:58 AM (IST)
कमल नाथ का भाजपा से सवाल- बता दे उपचुनाव में कौन-सी चार सीट जीतेगी
कमल नाथ का भाजपा से सवाल- बता दे उपचुनाव में कौन-सी चार सीट जीतेगी

भोपाल,जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई, तब-तब किसान परेशान हुआ है और भ्रष्टाचारी, घोटालेबाजों, मिलावटखोरो और कालाबाजारियों के हौसले बुलंद हुए हैं। भाजपा सिर्फ झूठ आधारित राजनीति करती है। उन्होंने भाजपा पर सौदेबाजी से बोली लगाकर जनता की चुनी हुई सरकार गिराने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

कमल नाथ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में यूरिया का जमकर संकट बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है और दूसरी तरफ इसकी कालाबाजारी हो रही है। लाखों क्विंटल खाद भाजपा समर्थित व्यापारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर ठिकाने लगाया जा रहा है। इसके प्रमाण भी प्रदेश के कई हिस्सों से सामने आ चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार तत्काल किसानों को यूरिया दिलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी सरकार के विरोध में स़़डकों पर प्रदर्शन करेगी।

विधानसभा उपचुनाव की चर्चा पर कमल नाथ ने कहा कि आने वाला उपचुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने सवाल उछाला कि भाजपा बता दे कि वह कौन-सी चार सीट जीतने वाली है। कर्जमाफी पर कमल नाथ ने भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि हमने 26 लाख से अधिक किसानों का कर्जमाफ किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पेनड्राइव में इसके प्रमाण हैं। यह भाजपा के झूठ की पोल खोलने के लिए काफी है।

मुख्यमंत्री से मिले नाथ

इधर गुरवार को सुबह नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अगले महीने होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई। इस सत्र में विधानसभा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव भी होना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.