Move to Jagran APP

बंगाल में भाजपा विधायक की मौत पर सियासी उबाल, भाजपा अध्यक्ष नड्डा व राज्यपाल ने लगाया हत्या का आरोप

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ राय का शव उनके घर के पास रस्सी से लटका हुआ मिला था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 04:25 PM (IST)
बंगाल में भाजपा विधायक की मौत पर सियासी उबाल, भाजपा अध्यक्ष नड्डा व राज्यपाल ने लगाया हत्या का आरोप
बंगाल में भाजपा विधायक की मौत पर सियासी उबाल, भाजपा अध्यक्ष नड्डा व राज्यपाल ने लगाया हत्या का आरोप

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा इस संदेहास्पद मौत को हत्या बता रही है। वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी विधायक की मौत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए इसे प्रतिशोध की राजनीति बताया है।

loksabha election banner

बता दें कि भाजपा विधायक रॉय का रस्सी से लटकता शव उनके गांव के पास मिला है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर इसे हत्या करार दिया। नड्डा ने ट्वीट किया, 'बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ राय की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद हैरान करने वाली और खेदजनक है। यह ममता सरकार के गुंडाराज और फेल कानून व्यवस्था को बताता है। लोग ऐसी सरकार को भविष्य में माफ नहीं करेंगे। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'

निष्पक्ष जांच की जरूरत : राज्यपाल

वहीं, बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्विटर पर लिखा, 'ममता बनर्जी सरकार की राजनीतिक हिंसा और प्रतिशोध के खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ राय की मौत से हत्या के आरोप समेत कई गंभीर सवाल उठते हैं। सच्चाई को उजागर करने और राजनीतिक हिंसा को खत्म करने के लिए पूरी तरह निष्पक्ष जांच की जरूरत है।'

हत्या के पीछे तृणमूल, घटना की हो सीबीआइ जांच : राहुल सिन्हा

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि भाजपा विधायक की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, ये साजिश है, इस हत्याकांड में​ तृणमूल कांग्रेस शामिल है। इसको हत्या करके आत्महत्या के रूप में चलाने का प्रयास किया गया। हम इस हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग करते हैं।

पहले मारा गया, फिर लटका दिया : प्रदेश भाजपा 

इससे पहले उत्तर दिनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ राय का शव उनके गांव बिंदल में एक दुकान के बाहर रस्सी से सुबह लटका हुआ मिला। भाजपा नेताओं का कहना है कि लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया। प्रदेश भाजपा ने इसे हत्या बताते हुए इसके पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल का हाथ बताया है। बता दें कि देवेंद्र पिछले साल ही सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.