Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: जिन सीटों पर PM मोदी, राहुल गांधी जैसी हस्तियों ने किया प्रचार, वहां कैसा है हाल ?

आईए जानते हैं जिन सीटों पर पीएम मोदी अमित शाह राहुल गांधी जैसी हस्तियों ने रैलियां कीं वहां कैसे रुझान सामने आ रहे हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 02:28 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: जिन सीटों पर PM मोदी, राहुल गांधी जैसी हस्तियों ने किया प्रचार, वहां कैसा है हाल ?
Jharkhand Election Result 2019: जिन सीटों पर PM मोदी, राहुल गांधी जैसी हस्तियों ने किया प्रचार, वहां कैसा है हाल ?

नई दिल्ली, जेएनएन। Jharkhand Election Result 2019, झारखंड की कुल 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतिजे आ रहे हैं। भाजपा को झारखंड में बड़ा नुकसान हुआ है तो वहीं कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है। इस बीच आईए जानते हैं जिन सीटों पर पार्टियों के बड़े नेताओं ने रैलियां कीं, वहां कैसे नतीजे रहे।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड चुनाव के दौरान 10 चुनावी रैलियां कीं। पीएम मोदी ने 10 रैलियां कर 33 विधानसभा सीटों को कवर किया। पीएम मोदी ने बरही, बोकारो, पलामू, गुमला, खूंटी , दुमका, साहिबगंज, बरहेट, धनबाद, जमशेदपुर में चुनावी रैलियां कीं। दुमका की बात की जाए तो जेएमएम के हेमंत सोरेन ने भाजपा के लुइस मरांडी को हरा दिया है। वहीं साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र के बरहट की बात की जाए तो यहां भी जेएमएम के हेमंत सोरेन ने बाजी मार ली है। उन्होंने भाजपा के सिमोन माल्टो को हरा दिया है। वहीं पीएम मोदी ने धनबाद में भी चुनावी रैली की थी। यहां भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा ने कांग्रेस के मन्नान मलिक को हरा दिया है। वहीं सीएम रघुवरदास की सीट जमशेदपुर पूर्व से वह पीछे चल रहे हैं।

अमित शाह

अमित शाह ने झारखंड में चुनाव के दौरान 11 रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने 27 विधानसभा सीटों को कवर किया। अमित शाह ने धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चिटाही समेत 11 जगहों पर चुनावी रैलियां कीं। धनबाद सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा ने 30 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। गिरिडीह विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां जेएमएम के सुधिव्य कुमार भाजपा के निर्भय कुमार से आगे चल रहे हैं। वहीं देवघर विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां आरजेडी के सुरेश पासवान को नारायण दास ने हराया है।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान 6 चुनावी रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने 21 विधानसभा सीटों को कवर किया। राहुल गांधी ने जिस पाकुड़ विधानसभा सीट पर चुनावी रैली की, वहां से कांग्रेस के आलमगीर आलम ने भाजपा के वेनी प्रसाद गुप्ता को हरा दिया है। वहीं हजारीबाग विधानसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. रामचंद्र प्रसाद, भाजपा के मनीष जायसवाल से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं रांची विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने जेएमएम के उम्मीदवार को 5904 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी ने झारखंड में सिर्फ एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने तीन विधानसभा सीटों को कवर किया।  उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। लिटिपारा, पाकुड़ और महेशपुर। लिटिपारा विधानसभा सीट पर जेएमएम के दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा के डेनियल किस्कु से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही पाकुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम, भाजपा के अकील अख्तर से आगे चल रहे हैं। वहीं महेशपुर में जेएमएम के कैंडिडेट स्टीफन मरांडी, भाजपा के मिस्त्री सोरेन से आगे चल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.