जम्मू-कश्मीर में शांति लाना हमारा दृढ़ संकल्प : राजनाथ
सिंह ने कहा कि विकास और सुशासन जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए सपना रहा है। केंद्र सरकार व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के सभी संभव उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रीनगर [राज्य ब्यूरो]। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में शांति व स्थिरता की बहाली के लिए एक ईमानदार, प्रभावी और कर्मठ प्रशासन को जरूरी बताया है। उन्होंने यह विचार यहां राज्यपाल एनएन वोहरा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में राज्य के मौजूदा आंतरिक और बाहरी सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लेने के बाद व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति लाना हमारा दृढ़ संकल्प है।
राज्य में राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा शासन की बागडोर संभालने के बाद गृहमंत्री राजनाथ ¨सह एक उच्चस्तरीय केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल संग बुधवार को पहली बार राज्य के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे थे। गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के हालात की समीक्षा की। इसमें राज्यपाल एनएन वोहरा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर के प्रभारी संयुक्त सचिव ज्ञानेश कुमार, राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, कश्मीर में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिकबलों और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
..तभी विकसित एवं समृद्ध जम्मू-कश्मीर का सपना साकार होगा
बैठक के बाद गृहमंत्री राजनाथ ¨सह द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शांति एवं सामान्य स्थिति की बहाली के बाद ही एक विकसित एवं समृद्ध जम्मू कश्मीर का सपना साकार हो सकेगा। राज्य में एक ईमानदार, प्रभावी एवं कुशल प्रशासन के जरिये शांति, स्थिरता लाना हमारा दृढ़ संकल्प है। सिंह ने कहा कि विकास और सुशासन जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए सपना रहा है। केंद्र सरकार व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के सभी संभव उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 'सुशासन और विकास पर नवीनीकृत जोर के साथ केंद्र राज्य के लोगों के बीच नई आकांक्षाओं और आशा का संचार करने करना चाहता है।'
पावर प्रजेंटेशन के जरिये दी जानकारी
बैठक में राज्य के मौजूदा हालात पर संबंधित सैन्य और पुलिस अधिकारियों ने पावर प्रजेंटेशन के जरिये विस्तार से रोशनी डाली। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की जारी वाíषक तीर्थयात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों और आतंकियों द्वारा राज्य में हालात बिगाड़ने की रची जा रही साजिशों को नाकाम बनाने के उपायों पर भी बैठक में विस्तार से विचार हुआ है।
आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
सूत्रों के मुताबिक बैठक में गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों के साथ भी संवाद और समन्वय बढ़ाया जाए। कानून व्यवस्था की स्थिति में आम लोगों के जान-माल और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अलगाववादी व आतंकी तत्वों को आम लोगों से अलग थलग करने की नीति पर काम किया जाए।