Move to Jagran APP

इसरो प्रमुख सिवन का दावा, भारत अगले साल लांच करेगा अपना पहला छोटा रॉकेट

सिवन ने कहा कि छोटे रॉकेट श्रीहरिकोटा से ही लांच किए जाएंगे। भविष्य को लेकर एंट्रिक्स की अलग योजना हो सकती है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:26 AM (IST)
इसरो प्रमुख सिवन का दावा, भारत अगले साल लांच करेगा अपना पहला छोटा रॉकेट
इसरो प्रमुख सिवन का दावा, भारत अगले साल लांच करेगा अपना पहला छोटा रॉकेट

चेन्नई, आइएएनएस। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अगले साल अपना पहला छोटा रॉकेट प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है। इसकी क्षमता 500 से 700 किलोग्राम होगी। इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

इसरो प्रमुख ने बताया कि यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण स्थल से किया जाएगा। हाल ही में एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के सीएमडी एस. राकेश ने कहा था कि कम लागत वाले छोटे रॉकेट की लांचिंग के लिए अलग लांच पैड की जरूरत होगी। राकेश ने कहा था, 'यद्यपि एसएसएलवी की शुरुआत में श्रीहरिकोटा से ही लांच किया जाएगा, लेकिन बाद में इसके लिए अलग लांच पैड की जरूरत होगी।'

सिवन ने कहा कि छोटे रॉकेट श्रीहरिकोटा से ही लांच किए जाएंगे। भविष्य को लेकर एंट्रिक्स की अलग योजना हो सकती है। एंट्रिक्स ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन भी मंगाए हैं।

इसरो प्रमुख सिवन ने बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी अपनी लिथियम आयन बैटरी टेक्नोलॉजी के लिए मिले विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा कर रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

इसरो ने इस साल जून में इस तकनीक को भारतीय उद्योग जगत को देने का फैसला किया था। 130 से ज्यादा कंपनियों ने इस टेक्नोलॉजी में रुचि दिखाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.