Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई, कहा- आपकी अनुपस्थिति को याद कर रहा देश

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के 88वे जन्मदिन पर सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वे भी ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:18 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 10:18 AM (IST)
राहुल गांधी ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई, कहा- आपकी अनुपस्थिति को याद कर रहा देश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई।

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के 88वे जन्मदिन पर सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वे भी ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। उनकी शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

loksabha election banner

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, एक समर्पित नेता का प्राथमिक उद्देश्य हमेशा सबसे बुरी बुराइयों को मिटाना है, जो समाज को जल्द से जल्द और सुरक्षित तरीके से घेर ले। आज, हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की प्रत्येक भारतीय की समग्र भलाई के प्रति प्रतिबद्धता का जश्न मनाते हैं।

 राहुल के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जयवीर शेरगिल समेत कई हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोशल मीडिया के जरिए ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जानकारी के लिए बता दें कि मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।

फिल्मी जगत से भी हस्तियों ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहे। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। बता दें कि कपिल के इस पोस्ट पर तीन लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 

मनमोहन सिंह ने अपनी पढ़ाई पंजाब और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की है। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। पंजाब यूनिवर्सिटी के अलावा मनमोहन सिंह ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी शिक्षा हासिल की है। इतना ही नहीं वह भारत में योजना आयोग के प्रमुख रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.