Move to Jagran APP

'ईज ऑफ डूइंग' के बहाने भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर साधा निशाना

ईज ऑफ डूइंग के बहाने भाजपा ने मनमोहन सिंह को निशाने पर लिया है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 02:22 PM (IST)
'ईज ऑफ डूइंग' के बहाने भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर साधा निशाना
'ईज ऑफ डूइंग' के बहाने भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर साधा निशाना

नई दिल्ली, जेएनएन। 'ईज ऑफ डूइंग' के बहाने भाजपा ने मनमोहन सिंह को निशाने पर लिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस का घेराव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है। जब वर्ल्ड बैंक और मूडीज भारत की रैंकिंग को बढ़ाती है तो कांग्रेस को तकलीफ होने लगती है। विश्व बैंक की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' रैंकिंग का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि आज भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में आगे है जबकि कांग्रेस से समय में ईज ऑफ डूइंग करप्शन (भ्रष्टाचार) में आगे था।

loksabha election banner

उन्होंने राहुल के कंफ्यूजन वाले बयान पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने खुद ही कहा कि वह कन्फ्यूज हैं। देश को कन्फ्यूजन वाला नहीं बल्कि स्पष्ट नेतृत्व चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय भारत की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में स्थिति 132 से 142 पर चली गई थी, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने इसमें लंबी छलांग लगाई है।' इसको लेकर पात्रा ने सवाल पूछा कि क्यों कांग्रेस इसे हासिल करने में सक्षम नहीं थी, यहां तक कि उनकी सरकार की अगुआई अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) कर रहे थे? कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए पात्रा ने कहा कि ये ईज ऑफ डूइंग बनाम ईज का करप्शन है।

गौरतलब है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैकिंग में भारत 23 पायदान की छलांग के साथ 77वें स्थान पर पहुंच गया है। विश्व बैंक की ओर से जारी सूची के मुताबिक, भारत ने लगातार दूसरे साल लंबी छलांग लगाई है। भारत पिछले साल 100वें स्थान पर रहा था। विश्व बैंक ने पिछले साल जो रैंकिंग निकाली थी उसके मुताबिक, भारत 30 पायदान की छलांग के साथ 100वें स्थान पर पहुंच गया था।

2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के समय भारत की रैंकिंग 142 थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को उम्मीद जताई थी कि इस साल भी भारत की रैकिंग में सुधार होगा। बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए प्रभु ने कहा कि ये दिवाली का तोहफा है और सरकार आगे भी प्रयास करेगी कि भारत की रैंकिंग और सुधरे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.