Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ चर्चा में हर्षवर्धन ने कहा- जुलाई के अंत तक लगा दी जाएंगी 51.6 करोड़ डोज

यूपी गुजरात एमपी और आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ चर्चा में हर्षवर्धन ने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाई जा रही है। वैक्सीन को जरूरत के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वितरित की जा रही हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 11:51 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ चर्चा में हर्षवर्धन ने कहा- जुलाई के अंत तक लगा दी जाएंगी 51.6 करोड़ डोज
लाभार्थियों में 45 साल से ज्यादा उम्र के 11.11 करोड़ लोग।

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि जुलाई के अंत तक देश में लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की 51.6 करोड़ डोज लगा दी जाएंगी। अब तक 18.04 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ चर्चा में हर्षवर्धन ने कहा- वैक्सीन के उत्पादन में लाई जा रही तेजी 

उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ चर्चा में हर्षवर्धन ने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाई जा रही है। उत्पादन के साथ ही वैक्सीन को जरूरत के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वितरित भी की जा रही हैं।

हर्षवर्धन ने कहा- स्पुतनिक को मंजूरी मिल गई, कई नई वैक्सीन भी आने वाली हैं

उन्होंने कहा कि जुलाई के अंत तक हमारे पास वैक्सीन की 51.6 करोड़ डोज होंगी, जिसमें 18 करोड़ लगाई जा चुकी डोज भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पुतनिक को मंजूरी मिल गई और अन्य कई नई वैक्सीन भी आने वाली हैं। इससे अगस्त-दिसंबर के बीच देश में 216 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगी।

एक दिन में 11 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11,628 सत्रों में 11 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 6.29 लाख को पहली और 4.74 लाख को दूसरी डोज दी गईं। इनको मिलाकर अब तक देश भर में लाभार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की 18.04 करोड़ से ज्यादा डोज दी चुकी हैं।

लाभार्थियों में 45 साल से ज्यादा उम्र के 11.11 करोड़ लोग

लाभार्थियों में 45 साल से अधिक उम्र के 11.11 करोड़ लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

कुल टीकाकरण - डोज करोड़ में

लाभार्थी                  पहली डोज     दूसरी डोज    कुल डोज

45 साल से अधिक   11.11             2.63           13.74

स्वास्थ्यकर्मी              0.99             0.66            1.62

फ्रंटलाइन वर्कर्स        1.44              0.81            2.25

18-44 वर्ष के लोग    42.59 लाख      00             42.59 लाख

ø शनिवार सुबह सात बजे तक के आंकड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.