Move to Jagran APP

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के लिए सरकार ठोस प्रयास कर रही है: जितेंद्र सिंह

पीएम मोदी ने सोमवार को इंडियन स्पेस एसोसिएशन की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में भी मदद मिलेगी। अंतरिक्ष क्षेत्र उद्योग निकाय में भारती एयरटेल लार्सन एंड टुब्रो अग्निकुल ध्रुव स्पेस और कावा स्पेस जैसी कंपनियां शामिल हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 02:16 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 02:16 PM (IST)
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के लिए सरकार ठोस प्रयास कर रही है: जितेंद्र सिंह
भारत सरकार अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

नई दिल्ली, पीटीआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडियन स्पेस एसोसिएशन (आइएसपीए) की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी के लाभ के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। अंतरिक्ष क्षेत्र उद्योग निकाय में भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, अग्निकुल, ध्रुव स्पेस और कावा स्पेस जैसी कंपनियां शामिल हैं।

loksabha election banner

पृथ्वी विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि सरकार भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में जब से नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी ने हर भारतीय घर में प्रवेश किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार द्वारा लोकतंत्रीकरण के लिए ठोस प्रयास किए जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए, सरकार ने सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की है। सिंह ने कहा कि सरकार ने कई नीतिगत पहलों जैसे राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति के साथ-साथ रिमोट सेंसिंग अंतरिक्ष संचार उपग्रह नेविगेशन, अंतरिक्ष में मानव, अंतरिक्ष में एफडीआई, अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रयोग, अंतरिक्ष परिवहन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण आदि पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष संचार, रिमोट सेंसिंग उपग्रह नेविगेशन और अंतरिक्ष परिवहन से संबंधित इन नीतियों को सभी हितधारकों और जनता के विचार जानने के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है।

इसरो के अध्यक्ष डा. के सिवन ने कहा कि 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार की घोषणा के बाद से अंतरिक्ष विभाग ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर योगदान करने के लिए अंतरिक्ष संगठनों और निजी उद्योग को सक्षम बनाने की दिशा में जबरदस्त उत्साह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.