Move to Jagran APP

चुनाव प्रचार में बोले राहुल गांधी, तमिल की संस्कृति, भाषा और इतिहास को नष्ट कर रही सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी के मन में तमिल के लोगों के प्रति सम्मान नहीं है। हम मोदी और आरएसएस को तमिल संस्कृति का अपमान नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों को भाजपा और राज्य के मुख्यमंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

By Neel RajputEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:59 PM (IST)
चुनाव प्रचार में बोले राहुल गांधी, तमिल की संस्कृति, भाषा और इतिहास को नष्ट कर रही सरकार
कहा, तमिलनाडु के लोगों को भाजपा और राज्य के मुख्यमंत्री को दिखाना चाहिए बाहर का रास्ता

कन्याकुमारी, एजेंसियां। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तमिल संस्कृति, भाषा और उसके इतिहास को अपमानित एवं उसे नष्ट करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

राज्य में चुनाव प्रचार के दूसरे दिन कन्याकुमारी में रोड शो के दौरान राहुल ने कहा कि हमारा देश विभिन्न धर्मों, संस्कृति, भाषा, इतिहास वाला देश है। हम सब उसका सम्मान करते हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ परिवार द्वारा तमिलनाडु के लोगों, राज्य की संस्कृति और परंपराओं का किया जा रहा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, 'मोदी कहते हैं- एक राष्ट्र, एक संस्कृति, एक इतिहास, तो क्या तमिल देश की भाषा नहीं है। क्या तमिल इतिहास हमारा नहीं है, तमिल संस्कृति देश की नहीं है। एक भारतीय के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं तमिल संस्कृति की रक्षा करूं।' राहुल ने कहा कि मोदी के मन में तमिल के लोगों के प्रति सम्मान नहीं है। हम मोदी और आरएसएस को तमिल संस्कृति का अपमान नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार तमिल संस्कृति का सम्मान नहीं करती। राज्य के मुख्यमंत्री वही करते हैं जो मोदी कहते हैं। जो व्यक्ति मोदी के सामने झुकता हो वह राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता। कांग्रेस नेता ने राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी पर केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा और मुख्यमंत्री को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। उन्होंने यहां पूर्व मुख्यमंत्री के.कामराज को भी याद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.