Move to Jagran APP

Goa Election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट

Goa Assembly Election 2022 गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य के सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि भाजपा ने राज्य की 40 में से 38 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 02:34 PM (IST)
Goa Election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट
गोवा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

पणजी, जेएनएन। गोवा में सत्ताधारी भाजपा सत्ता में वापसी की पूरी कोशिशें कर रही हैं। चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है, ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए देवेंद्र फडणवीस ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

loksabha election banner

सांकेलिम से चुनाव लड़ेंगे सीएम प्रमोद सावंत

राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर मडगांव से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

देखिए लिस्ट...

सीरियल नंबर विधानसभा का नाम प्रत्याशी का नाम
1. मांद्रेम दयानंद रघुनाथ सोप्ते
2. पर्नेम (सुरक्षित) प्रवीण प्रभाकर
3. तिविम नीलकंठ रामनाथ
4. मापुसा जोशुआ पीटर
5. सियोलिम दयानंद रायु मांद्रेकर
6. सालीगांव जयेश विद्याधर सालगांवकर
7. पोरवोरिम रोहन अशोक
8. अल्दोना ग्लेन जॉन
9. पणजी अतानासियो मोनसेरेट
10. तालेगांव जेनिफर मोनसेरेट
11. सेंट आंद्रे फ्रैंसिस्को सिलवीरिया
12. मायेम प्रीमेंदर विष्णु सेठ
13. सांकेलिम प्रमोद सावंत
14. पोरियम दिव्या विश्वजीत राणे
15. वाल्पोई विश्वजीत प्रताप सिंह राणे
16. प्रिओल गोविंद शेफु
17. पोंडा रवि सीताराम नायक
18. शिरोडा सुभाष अंकुश शिरोडकर
19. मारकेम सुदेश भिंगी
20. मोर्मुगाव मिलिंद नायक
21. वास्को डी गामा  कृष्णा विशंभर सालकर
22. दाबोलिम माउविन हेलियोडोरो
23. नुवेम दत्ता विष्णु बोरकर
24. फतोर्दा दामोदर गजानन नायक
25. मारगांव मनोहर अजगांवकर
26. बेनालिम दामोदर बंडोदकर
27. नावेलिम उल्लास यशवंत
28. कंकोलिम क्लाफासियो डायस
29. वेलिम सावियो रॉड्रिग्ज
30. क्यूपेम चंद्रकांत रघु
31. चर्चोरम नीलेश जोआओ
32. सांवोर्दम गणेश गांवकर
33. सांगुएम सुभाष फल देसाई
34. कानाकोना रमेश तवडकर

मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को नहीं मिला टिकट

भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया है। उत्पल ने पंजिम से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने मौजूदा विधायक पर भरोसा जताया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उत्पल पर्रिकर और उनका व हमारा परिवार एक है। हमने उन्हें दो विकल्प दिए थे, लेकिन उन्होंने पहले विकल्प के लिए मना कर दिया। दूसरे विकल्प पर उत्पल से चर्चा की जा रही है। उम्मीद है कि वह मान जाएंगे।

गौरतलब है कि गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। भाजपा ने ईसाई बहुमत वाली 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.