भाजपा पर फिर हमलावर हुए गुलाम नबी आजाद, आतंकवाद को लेकर लगाया बड़ा आरोप
गुलाम नबी आजाद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से तंकवाद को पुनर्जीवित हो गया है।
नई दिल्ली,एएनआइ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा वार किया है। गुलाम नबी आजाद ने आतंकवाद को लेकर भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से आतंकवाद को पुनर्जीवित हो गया है , ऐसा इसलिए क्यों वह स्थिति को संभाल नहीं पाए। उनके पास जम्मू कश्मीर में राजनीति को लेकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है। उन्हें जम्मू कश्मीर पर सिर्फ नारेबाजी करनी आती है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में उग्रवाद सिर्फ इस वजह से बढ़ा है क्योंकि भाजपा सरकार द्वारा मामलों को ठीक से संभाला नहीं गया।
पिछले महीने जब गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के छह दिन के दौरे पर थे। उन्होंने जम्मू कश्मीर पर भाजपा की नीति की आलोचना की थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि कश्मीर औक कश्मीरियों में निराशा और तनाव है। उन्होंने कहा था कि सिर्फ राजग सरकार के 100-200 लोगों के अलावा अनुच्छेद 370 हटाए जाने से कोई भी खुश नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि प्रशासन का इतना आतंक मैंने दुनिया में किसी ओर जगह पर नहीं है।
पहले भी भाजपा पर साधे कई निशानें
इससे पहले भी कई बार आजाद भाजपा पर हमलावर हो चुके हैं। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भाजपा प्रचार में हीरो और काम करने में जीरो है। दरअसल, चंड़ीगढ़ में अपने घोषणा पत्र जारी करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान आजाद ने कहा कि हम काम करने में हीरो और प्रचार में जीरो हैं और दूसरी पार्टी (भाजपा) प्रचार में हीरो और काम में जीरो है।