Move to Jagran APP

गलवन घाटी में जवानों के बलिदान पर फ्रांस की रक्षा मंत्री ने व्यक्त की सांत्वना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के जवानों में हिंसक झड़प के बाद 20 भारतीय जवान शहीद हो गए जिसपर फ्रांस की रक्षा मंत्री ने सांत्वना प्रकट की है।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 12:44 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 12:44 PM (IST)
गलवन घाटी में जवानों के बलिदान पर फ्रांस की रक्षा मंत्री ने व्यक्त की सांत्वना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को  लिखा पत्र
गलवन घाटी में जवानों के बलिदान पर फ्रांस की रक्षा मंत्री ने व्यक्त की सांत्वना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत-चीन सीमा पर भारतीय जवानों के बलिदान को लेकर  फ्रांस  की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली (Florence Parly ) ने सोमवार को भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  को पत्र लिखा और सांत्वना व्यक्त की। भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही फ्लोरेंस पार्ली ने रक्षा मंत्री राजनाथ से मिलने की भी इच्छा जताई है।

prime article banner

उल्लेखनीय है कि भारत-चीन सीमा पर गत 15 जून को दोनों देशों के जवानों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए।

मुश्किल घड़ी में भारत के साथ

फ्रांस की रक्षा मंत्री ने लिखा, 'यह सैनिकों , उनके परिजनों और देश पर  कठिन आघात था। इन मुश्किल हालत में फ्रांसीसी सेना के साथ मैं सहायता और समर्थन व्यक्त करती हूं। ' उन्होंने लिखा, 'यह जवानों, उनके परिवारवालों और देश के लिए एक झटका है। इस मुश्किल घड़ी में मैं दोस्त भारत के प्रति फ्रांस सेना की तरफ से दोस्ती प्रकट करती हूं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप मेरी श्रद्धांजलि पूरी भारतीय सेना और शहीदों के परिवारवालों को दें।'क्षेत्र में फ्रांस के रणनीतिक साझीदार के तौर पर भारत को बताते हुए उन्होंने फ्रांस की ओर से भारत के साथ एकजुटता की भावना व्यक्त की। फ्रांसीसी सैन्य मंत्री ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आमंत्रण पर उनसे मिलने  की बात कही।  

इस बीच विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla) ने सोमवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष से वीडियो कांफ्रेंस किया। इस बातचीत में फ्रांस ने भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई विशेषकर  पश्चिमी  हिंद महासागर में। 2 जून को फ्लोरेंस पार्ली के साथ टेलीफोन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बात की थी। इसमें फ्रांस की रक्षामंत्री ने राफेल एयरक्राफ्ट की डिलीवरी को लेकर कहा था कि महामरी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद यह डिलीवरी समय से कराई जाएगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.