Move to Jagran APP

कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार का करीबी नेता और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह अपने पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते थे।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 05:48 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 05:54 PM (IST)
कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार का करीबी नेता और उनकी पत्नी  भाजपा में शामिल
कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार का करीबी नेता और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस के पूर्व राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह अपने पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है संजय सिंह ने मंगलावर को कांग्रेस पार्टी एवं राज्‍यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि वे भाजपा में शामिल होंगे। वे असम से राज्यसभा सांसद थे। अमेठी में मजबूत पकड़ रखने वाले संजय  इस बार सुल्तानपुर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन मेनका गांधी से उन्हें हार दिया था। वे गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते थे।

loksabha election banner

संजय ने मंगलवार राज्‍यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू के द्वारा इस्‍तीफा मंजूर होने पर कहा था कि कांग्रेस अभी भी अतीत में है और भविष्‍य के बारे में नहीं सोच रही। पूरा देश इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ खड़ा है। यदि पूरा देश उनके साथ है तो वे भी पीएम के साथ हूं। साथ ही उन्होंने कहा था कि वे बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने इस दौरान पार्टी और राज्‍यसभा की सदस्‍यता दोनों से इस्‍तीफा दे दिया था।

पहली पत्नी भी भाजपा में
डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह भी भाजपा में हैं। वह मौजूदा समय में अमेठी से भाजपा की विधायक हैं। अमीता सिंह उनकी दूसरी पत्नी हैं और वे भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। वह भी अमेठी से कई बार विधायक व प्रदेश में मंत्री रह चुकी हैं। कांग्रेस छोड़ने से पहले वह ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (यूपी) की अध्यक्ष थीं। 

दूसरी बार भाजपा में शामिल
संजय दूसरी बार भाजपा में शामिल हुए हैं। साल 1998 में वह भाजापे के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़े और जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, 1999 में अमेठी से ही जब वह दोबारा चुनाव में उतरे तो सोनिया ने उन्हें हरा दिया। इसके कुछ साल बाद वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। 

नीरज शेखर सपा को छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल 
गौरतलब है कि संजय से कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर भी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। दोनों नेता उत्तर प्रदेश के उस विधानसभा से आते हैं जहां भाजपा के पास बहुमत है। ऐसे में भाजपा दोनों नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है।इनसे पहले चार तेदेपा राज्यसभा सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.