अरुणाचल प्रदेश के पूर्व CM गेगांग अपांग ने थामा जेडीएस का दामन, इस वजह से छोड़ी थी भाजपा
भाजपा का दामन छोड़ चुके अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग जेडीएस में शामिल हो गए हैं। इस साल की शुरुआत में ही गेगांग ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा का दामन छोड़ चुके अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग जेडीएस में शामिल हो गए हैं। इस साल की शुरुआत में ही गेगांग ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जेडीएस में शामिल होते वक्त गेगांन ने कहा, 'जेडीएस में धर्मनिरपेक्ष ताकते हैं। इसलिए हमले फैसला किया कि अब साथ काम करेंगे।'
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भेजे अपने प्याग पत्र में गेगांग ने लिखा था, 'मैं यह देखकर निराश हूं कि आज की भाजपा दिवंगत वाजपेयी जी के सिद्धांतों का अनुसरण नहीं कर रही है। पार्टी अब सत्ता हासिल करने का प्लेटफॉर्म बन गई है।'
गौरतबल है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूर्वोत्तर के राज्यों पर खासा ध्यान दे रही है। हालांकि गेगांग के यूं इस्तीफा देने पर कई सवाल भी खड़े हुए। इस वक्त पूर्वोत्तर में भाजपा या सहयोगी दलों की सरकार है, अब मिशन 2019 पर भाजपा की नजर है।