Move to Jagran APP

Video: परिवार संग वोट डालने पहुंचे मुकेश अंबानी, यहां देखें, किसने कहां- कहां से डाले वोट

चोथे चरण के लिए 72 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सोमवार को हो रहे मतदान में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी समेत इन बड़े नेताओं ने वोट किया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 08:12 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 06:23 PM (IST)
Video: परिवार संग वोट डालने पहुंचे मुकेश अंबानी, यहां देखें, किसने कहां- कहां से डाले वोट
Video: परिवार संग वोट डालने पहुंचे मुकेश अंबानी, यहां देखें, किसने कहां- कहां से डाले वोट

नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों के 72 सीटों में मतदान है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में चुनाव है। 72 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कई बड़े दिग्गजों ने वोट किया है। 

loksabha election banner

मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्री चेयरमैन मुकेश अंबानी के पूरे परिवार ने वोट किया है। मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता, ईशा एवं आकाश संग मुंबई के पेद्दार रोड स्थित विला थेरेसा हाइ स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर वोट किया है। 

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे परिवार संग मतदान करने पहुंचे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मी ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे संग मुंबई के गांधीनगर पोलिंग बूथ में वोट किया। इस दौरान ठाकरे परिवार संग भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन भी मौजूद रहीं। बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेन्ट्रल लोकसभा से भाजपा की उम्मीदवार हैं। 

मुंबई में भाजपा उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मतदान किया है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पति ज़ुबिन ईरानी के साथ मुंबई के वर्सोवा स्थित पोलिंग बूथ में वोट किया है। 

मुंबई में भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी मतदान किया। केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने मुंबई के मालाबार हिल स्थित वालासिंघम स्कूल में वोट किया है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि देश में मोदी की सुनामी आई हुई है। उत्तर, दक्षिण और पूर्व पश्चिम से लेकर हर जगह मोदी ही दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी देश का सबसे बड़ा नेता बताया है।

राजस्थान में जोधपुर के भूतपूर्व राजा गज सिंह ने मतदान किया है। गज सिंह ने पोलिंग बूथ नंबर 127 पर पहुंच कर वोट किया है। बता दें कि जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से गजेन्द्र सिंह और कांग्रेस की ओर से वैभव गहलोत चुनावी मैदान में हैं। 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुंबई के तारदिओ रोड स्थित पोलिंग बूथ पर वोट किया। बता दें कि शरद पवार इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।  

वीडियो...

कांग्रेस नेता प्रिया दत्त ने बांद्रा के संत अन्ने हाई स्कूल में वोट किया है। बता दें की प्रिया दत्त मुंबई की नॉर्थ सेन्ट्रल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की प्रिया दत्त के खिलाफ भाजपा से पूनम महाजन उम्मीदवार हैं।

मशहूर अभिनेत्री रेखा ने बांद्रा के 283 नंबर पोलिंग बूथ पर मतदान किया है। बता दें कि अभिनेत्री रेखा कांग्रेस की ओर से राज्य सभा सांसद भी रह चुकी हैं।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन ने मतदान किया। भाजपा उम्मीदवार ने वर्ली के 48 नंबर पोलिंग बूथ पर वोट डाला है।

गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने मतदान किया है। रविकिशन ने गोरेगांव के पोलिंग बूथ पर लगी लंबी लाइन में इंतजार करने के बाद वोट किया है। 

बेगूसराय से सीपीआइ उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने वोट किया है। बता दें की ये वही सीट है, जहां से भाजपा के दिग्गज नेता व सरकार में मंत्री  गिरराज सिंह कन्हैय के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी मतदान किया। आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई के पेद्दार रोड पर बने 40-41 पोलिंग बूथ में वोट किया है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के बूथ नं. 33 में मतदान किया। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दुष्यंत झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.