Move to Jagran APP

कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने अवैध खनन पर राहुल गांधी को घेरा, पूछा- दोहरा मापदंड क्यों?

ओडिशा में अवैध खनन को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्रीकांत जेना ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। जेना ने कहा कि राहुल गांधी अवैध खनन पर दोहरा मापदंड क्यों अपना रहे हैं।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 01:01 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 01:01 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने अवैध खनन पर राहुल गांधी को घेरा, पूछा-  दोहरा मापदंड क्यों?
कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने अवैध खनन पर राहुल गांधी को घेरा, पूछा- दोहरा मापदंड क्यों?

भुवनेश्वर, एएनआइ। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध खनन पर उनका दोहरा मापदंड क्यों है। राहुल का घेराव करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने ओडिशा में अवैध खनन, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर राहुल गांधी से उनका रुख जानना चाहता हूं। वह कुछ कहते क्यों नहीं हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि वह दोहरी बात कर रहे हैं।'

loksabha election banner

पहले कहा था....तो राहुल मुंह नहीं दिखा पाएंगे

इससे पहले भी श्रीकांत जेना ने कांग्रेस से निष्कासित होने के एक दिन बाद राहुल को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस कदर बेनकाब कर देंगे कि वह लोगों को मुंह दिखाने के लायक नहीं रह जाएंगे।

गौरतलब है कि कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्णा चंद्र सागरिया के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण श्रीकांत जेना को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर यद कदम उठाया था। इस कार्रवाई से बौखलाए जेना ने संवाददताओं से बात करते हुए कहा था कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं, मैं उस दिन उन्हें इस तरह बेनकाब कर दूंगा कि वह लोगों को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे।

राहुल पर लगाया खनन माफियों का साथ देने का आरोप

इतना ही नहीं, जेना राहुल गांधी पर खनन माफियों का साथ देने का भी आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के नेतृत्व ने खनन माफिया से हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा कि इस ओर मैंने कई बार राहुल गांधी का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन उन्होंने खनन माफिया का साथ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.