मुरली मनोहर जोशी, शरद पवार समेत आठ सांसद को आज किया जाएगा सम्मानित
वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी व एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा।
By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 08:54 AM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आठ सांसदों को संसदीय लोकतंत्र में सराहनीय योगदान के लिए गुरुवार को सम्मानित करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी व एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा।
लोकमत संसदीय जूरी बोर्ड ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और भाजपा सांसद निशिकांत दूबे को भी सम्मान के लिए चुना है। दोनों सदनों की चार महिला सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। एक बयान में बताया गया कि संसद के भीतर व बाहर सराहनीय कार्य के लिए सांसद हेमा मालिनी व लोकसभा सदस्य रमा देवी को बेस्ट महिला सांसद का अवार्ड दिया जाएगा।
राज्यसभा सदस्य द्रमुक नेता कनीमोरी को बेस्ट महिला सांसद का सम्मान मिलेगा। छाया वर्मा को डेब्यू सांसद अवार्ड से नवाजा जाएगा। लोकमत सांसद अवार्ड की शुरुआत लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा ने की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें