Move to Jagran APP

पाकिस्तान को 'नो आर्म्स सप्लाई' नीति पर कायम रहेगा रूस, रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने उठाया मुद्दा

सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि रूस ने दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में कहा कि वह पाकिस्तान को नो आर्म्स सप्लाई की अपनी नीति पर कायम रहेगा।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 01:36 PM (IST)
पाकिस्तान को 'नो आर्म्स सप्लाई' नीति पर कायम रहेगा रूस, रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने उठाया मुद्दा
पाकिस्तान को 'नो आर्म्स सप्लाई' नीति पर कायम रहेगा रूस, रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने उठाया मुद्दा

नई दिल्ली/मॉस्को, एएनआइ। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों के रूस दौरे पर हैं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सेर्गेई शोइगू के बीच गुरुवार को मुलाकात हुई। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा हुई। लेकिन इसमें भारत ने एक अहम मुद्दा उठाकर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश की। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को लेकर एक मुद्दा उठाया जिसका रूस ने समर्थन किया। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि रूस ने कहा है कि वह पाकिस्तान को नो आर्म्स सप्लाई की अपनी नीति पर कायम रहेगा। यह भारत की पाकिस्तान को जबरदस्त मार है। 

loksabha election banner

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह मास्को में रूसी संघ के सशस्त्र बलों और संग्रहालय परिसर के मुख्य कैथेड्रल का दौरा किया। वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए रूस की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं।

इससे पहले भारत के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्रालय में रूसी रक्षा मंत्री जनरल सेर्गेई शोइगू के साथ एक घंटे की बैठक की। बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि इस अहम बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले नौसैनिक युद्धाभ्यास इंद्र(Indra) को लेकर भी चर्चा हुई। भारत और रूस द्वारा आयोजित किया जाने वाला इंद्र नौसेना अभ्यास अगले 2 दिनों तक मलक्का जलडमरूमध्य में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि इन युद्धाभ्यासों ने हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा सुरक्षा में दोनों देशों के साझा हितों का प्रदर्शन किया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक और ट्वीट में लिखा, रक्षा मंत्री ने रूस द्वारा प्रदान की गई निरंतर सहायता की सराहना की, जो भारत की रक्षा और सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप है और इस संदर्भ में, विशेष रूप से सामयिक तरीके पर ध्यान दिया जिसमें रूस ने विशेष हथियार प्रणालियों की खरीद के अनुरोधों का जवाब दिया था। 

भारत में बनेगी रूसी एके-203 रायफल 

भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफलों को भारत में बनाने के एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। आधिकारिक रूसी मीडिया ने यह जानकारी दी। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। एके-203 रायफल, एके-47 रायफल का नवीनतम और सर्वाधिक उन्नत संस्करण है। ये 'इंडियन स्मॉल ऑ‌र्म्स सिस्टम' (इंसास) रायफलों की जगह लेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.