डी. राजा होंगे भाकपा के नए महासचिव, राष्ट्रीय परिषद ने लगाई मुहर
एस. सुधाकर रेड्डी ने 2012 में भाकपा महासचिव का पदभार संभाला था। अभी दो साल बचे थे लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से उन्होंने पहले ही पद से त्यागपत्र दे दिया।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 08:56 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 08:56 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सदस्य डी. राजा पार्टी के नए महासचिव होंगे। वह स्वास्थ्य कारणों के चलते त्यागपत्र देने वाले एस. सुधाकर रेड्डी का स्थान लेंगे। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।
पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को शुरू हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में डी. राजा को महासचिव बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले राजा का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगनी थी। सत्तर वर्षीय राजा तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य हैं।
रेड्डी ने 2012 में भाकपा महासचिव का पदभार संभाला था। उनका यह तीसरा कार्यकाल था। अभी दो साल बचे थे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से उन्होंने पहले ही पद से त्यागपत्र दे दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें