Move to Jagran APP

कमल नाथ की चुनावी सभा में दिखा चौंकाने वाला नजारा, भगवा झंडे लेकर पहुंचे कांग्रेसी

कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधाते हुए कहा कि मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में अंतर होता है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:56 AM (IST)
कमल नाथ की चुनावी सभा में दिखा चौंकाने वाला नजारा, भगवा झंडे लेकर पहुंचे कांग्रेसी
कमल नाथ की चुनावी सभा में दिखा चौंकाने वाला नजारा, भगवा झंडे लेकर पहुंचे कांग्रेसी

इंदौर, जेएनएन। मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस हिंदुत्व की विचारधारा में रंगने लगी है। रविवार को यहां सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की चुनावी सभा में यह साफ दिखा। सभा में भगवा झंडे लेकर लोग पहुंचे। सभा से पहले सांवेर क्षेत्र के कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने भी कमल नाथ का स्वागत रामचरित मानस की प्रति भेंट कर किया।

prime article banner

मालूम हो, इससे पूर्व कई अवसरों पर कमल नाथ सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे और सॉफ्ट हिंदुत्व के रूप में भाजपा के हिंदुत्व पर निशाना साधते रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर कमल नाथ ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। कांग्रेस कार्यालयों में भी सुंदर कांड का पाठ किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता कमल नाथ को हनुमान भक्त प्रचारित करते रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में अंतर होता है।

शारीरिक दूरी के नियम टूटे

कमल नाथ समेत कईं कांग्रेस नेता कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय गाइडलाइन के पालन में लापरवाह दिखे। मंच पर 50 से ज्यादा कांग्रेस नेता बैठे थे। कमल नाथ समेत कई नेताओं ने मास्क नहीं पहना था। सभा में सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया।

विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

भ्रम फैलाने के लिए कांग्रेस कभी हनुमान चालीसा का पाठ करवाती है। कभी सॉफ्ट हिंदुत्व के नाम पर भगवा झंडे उठाती है। जनता को गुमराह करने के लिए यह सब कमल नाथ की चाल है। जनता उनके भ्रमजाल में फंसने वाली नहीं है।

कमल नाथ, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस धर्म निरपेक्ष-धर्म प्रेमी पार्टी है। धर्म में हमारा विश्वास है। पर राजनीति के लिए हम धर्म का इस्तेमाल नहीं करते। कोई कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर आए तो यह उनका मौलिक अधिकार है। भाजपा ने धर्म का ठेका नहीं लिया है। जो इस बात के लिए कुछ कहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.