कर्नाटक में कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवार घोषित किए
कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवार घोषित किए हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवार घोषित किए हैं। इसमें येलापुर से भीममन्ना नायक, हीरकेरपुर से बीएच बनिकोड, रानीबेनूर से केबी कोलिवाड, चिकबलापुर से एम अंजन्नपा, केआर पुरा से एम नारायण स्वामी, महालक्ष्मी लेआउट से एम शिवराज, होसाकोटे से श्रीमती पद्मावती सुरेश, हुनसुर से एचपी मंजूनाथ को उम्मीदवार बनाया गया है। यह उप चुनाव 5 दिसंबर, 2019 को होना प्रस्तावित है। इसे कर्नाटक में सत्ता के लिए मिनी विधानसभा चुनाव माना जाएगा। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए अपनी नाक का सवाल है, जबकि विपक्ष कांग्रेस और जेडीएस इस चुनाव के जरिए अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की कोशिश करेंगे।
Congress releases list of 8 candidates for the by-elections to the legislative assembly of Karnataka. pic.twitter.com/EPgxadoeMt
— ANI (@ANI) October 31, 2019
जेडीएस नहीं करेगी किसी से गठबंधन
पिछले दिनों जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक में 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस या भाजपा दोनों के साथ चुनावी गठजोड़ करने की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि दोनों राष्ट्रीय दलों को भरोसेमंद नहीं हैं और दोनों का एक ही चरित्र है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों से समान दूरी बनाई जाएगी।