Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार किया अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 01:07 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार किया अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी
सोनिया गांधी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

loksabha election banner

मालूम हो कि अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। सा‍थ ही अपनी पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' के गठन का एलान किया था। अमरिंदर सिंह ने कहा था कि निर्वाचन आयोग को नए दल के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। बाद में 'पंजाब लोक कांग्रेस' का औपचारिक रूप से गठन किया जाएगा।

अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने सात पन्ने का इस्‍तीफा भेजा था। उन्‍होंने अपने त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना की थी और कहा कि उन्हें मुख्‍यमंत्री पद से हटाने के लिए साजिश रची गई थी। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री के कार्यकाल की अपनी उपलब्धियां गिनाई थीं।

अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा था कि सार्वजनिक जीवन के 52 वर्षों तक सेवा करने के बावजूद वह (सोनिया) उन्हें कभी समझ नहीं सकीं। उन्‍होंने लिखा- आपने सोचा कि मुझे हाशिये पर डाल देंगी लेकिन मैं ना तो थका हूं और ना ही रिटायर हुआ हूं। मैं सैनिक हूं जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मैं अपने पंजाब को अभी और बहुत कुछ दे सकता हूं।

अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी करारा हमला बोला था। अमरिंदर ने कहा था कि पंजाब के सभी सांसदों और मेरी आपत्ति के बावजूद आपने पाकिस्तानी मददगार नवजोत सिंह सिद्धू को नियुक्त किया जिसने प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाया था। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस में यह उठापटक तब देखी जा रही है जब पंजाब में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.