Move to Jagran APP

Rahul in Ranchi: पढ़ें रांची में राहुल गांधी के भाषण की दस खास बातें

Rahul Gandhi. रांची के मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस की परिवर्तन उलगुलान रैली को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ पूरे उत्‍साह में है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 05:33 PM (IST)
Rahul in Ranchi: पढ़ें रांची में राहुल गांधी के भाषण की दस खास बातें
Rahul in Ranchi: पढ़ें रांची में राहुल गांधी के भाषण की दस खास बातें

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। रांची के मोरहाबादी मैदान में अरसे बाद हो रही कांग्रेस की परिवर्तन उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का भाषण शुरू हो गया है। पढें उनके भाषण की दस खास बातें ...

loksabha election banner

1. राहुल ने कहा चौकीदार चोर है कहते-कहते अब तो उन्हें खराब लगने लगा है, क्योंकि कई जगह देश के चौकीदार कहते हैं वे चोर नहीं हैं। जब वो कहते हैं कि चौकीदार चोर है तो इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी चोर है। अब कहीं चौकीदार की बात होती है तो नरेंद्र मोदी की होती है।

2.  साढ़े चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार का पतन हो गया है। कभी मोदी सरकार के लिए लोग अच्छे दिन आएंगे का नारा लगाते थे, लेकिन अब ये नारा बदलकर चौकीदार चोर है हो गया है। अब देश भर में यही नारा लग रहा है। सारे मोदी चोर हैं।

3. हाल ही में वायुसेना ने हिन्दुस्तान की रक्षा की और वायुसेना के पायलट से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी कर चौकीदार ने अनिल अंबानी की जेब में डाला। वायुसेना देश की रक्षा करती है, पायलट शहीद होते हैं, हमारे पीएम वायुसेना से पैसे छीनकर अनिल अंबानी की जेब में डाल देते हैं। इससे बड़ी शर्म की बात हो ही नहीं सकती है।

4. झारखंड के चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। बिना किसान के पूछे जमीन उद्योगपतियों को दे रही है। ये जल, जंगल और जमीन आपकी है, अंबानी और अडानी की नहीं है। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए जमीन अधिग्रहण कानून को रद्द करने की कोशिश की, लेकिन हमने इसे कामयाब नहीं होने दिया।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का लोन माफ कर सकते हैं , लेकिन किसानों का नहीं। मैंने कर्ज माफ करने की घोषणा की तो दिया भी। मैंने झूठे वादे किए, तो आप बता दो।

6. कांग्रेस ने निर्णय ले लिया है  कि कांग्रेस देश में अपनी सरकार बनते ही न्यूनतम आय की गारंटी देते हुए राशि लोगों के बैंक खाते में देगी। अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश के सभी गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी।.बिना कोई सवाल किए गरीबों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

7. नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं लोगों में नफरत फैला देते हैं। सभी को लड़ा देते हैं।किसानों हर महीने 500 रुपये दिया जाना उनकी मेहनत का अपमान है। हम किसानों से किए गए पहले भी पूरे करते रहे हैं, आगे भी करेंगे।

8. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम लोगों को जोड़ने का है। पूरा विपक्ष खड़ा है। मिलकर भाजपा को हराने जा रहे हैं। हम इस सरकार को अब आगे और नहीं चलने देंगे।

9. झारखंड में सभी 14 सीटों पर महागठबंधन जीतेगा। छह माह बाद झारखंड की भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। भाजपा की सरकार देश में लोगों को बांट रही है।

10. झारखंड गरीब प्रदेश नहीं अमीर प्रदेश है। आपका पैसा चोरी हो रहा है। कांग्रेस झारखंड को बदलने वाली सरकार देगी। झारखंड की धरती शहीदों की धरती रही है। हम आपका पैसा आपको वापस लौटाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.