Move to Jagran APP

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, बताया आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा स्रोत

Ranchi News प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व और व्यक्तित्व का अनुसरण युवा पीढ़ी को करना चाहिए। आईसीएस की परीक्षा में भाग लेने नेताजी इंग्लैंड गये

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 03:54 PM (IST)
सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, बताया आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा स्रोत
सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, बताया आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा स्रोत

रांची, जागरण संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने रांची यूनिवर्सिटी के निकट त्रिकोण हवण कुंड चौक पर अवस्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

कांग्रेस ने नेताजी को किया याद

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व और व्यक्तित्व का अनुसरण युवा पीढ़ी को करना चाहिए। आईसीएस की परीक्षा में भाग लेने नेताजी इंग्लैंड गये और परीक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ चौथा स्थान भी प्राप्त किया है। लेकिन देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत नेताजी-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्रबोस युवा पीढ़ी के लिए आज भी प्रेरणा स्त्रोत है और उनके दिखाये रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महायज्ञ में सुभाष चंद्र बोस की सर्वोच्च संघर्ष की आहुति के प्रति देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि नेताजी की कई यादें झारखंड और विशेषकर रांची से जुड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष रहने और पार्टी में वर्षां तक रहकर संगठन को मजबूती करने वाले नेताजी को हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता नमन करता है।

इस मौके पर सुनीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सत्यम कुमार, साहेब शर्मा, रिशभ तिवारी, संजय पासवान भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.