Move to Jagran APP

Maharashtra Election 2019: कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कसा तंज, गोडसे को लेकर कही ये बात

Maharashtra Election 2019 स्वतंत्रता सेनानी विनायक सावरकर को भारत रत्न दिए जाने के भाजपा के वादे पर कांग्रेस लगातार हमलावर है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 10:34 PM (IST)
Maharashtra Election 2019: कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कसा तंज, गोडसे को लेकर कही ये बात
Maharashtra Election 2019: कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कसा तंज, गोडसे को लेकर कही ये बात

नागपुर, एएनआइ। अपने चुनावी घोषणा पत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के वीर सावरकर का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित करने पर कांग्रेस ने जमकर खिंचाई की है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सीधे नाथूराम गोडसे को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे देना चाहिए।

loksabha election banner

स्वतंत्रता सेनानी विनायक सावरकर को भारत रत्न दिए जाने के भाजपा के वादे पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तंज कसा कि इस साल हम सब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। ऐसे में राजग सरकार को भारत रत्न सावरकर को नहीं, बल्कि सीधे गोडसे को दे देना चाहिए।

कांग्रेस का तंज, गोडसे को मिलना चाहिए देश का सर्वोच्च सम्मान

उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने का वादा किया है। लेकिन उनकी जगह गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का सर्वोच्च सम्मान देना चाहिए। उनका कहना है कि गोडसे ने गोलियां मारकर बापू की हत्या की थी, जबकि सावरकर तो सिर्फ हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता थे।

इससे पहले, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में कहा कि सावरकर के जीवन के दो पहलू थे। पहला-आजादी के आंदोलन में शामिल होना और दूसरा- माफी मांगकर (कालापानी से) वापस आने पर उनका नाम महात्मा गांधी की हत्या के साजिशकर्ताओं में दर्ज हुआ।

इससे पहले कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी सावरकर को भारत रत्न देने के वादे पर विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि अगला नंबर गोडसे का ही है। सावरकर के बारे में सब जानते हैं। सुबूतों के अभाव में वे गांधीजी की हत्या के मामले में रिहा हो गए थे। आज यह सरकार उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर रही है।

फुले को भी भारत रत्न देने की मांग

पिछले दिनों भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया था। इसमें वीर सावरकर के अलावा महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत दिए जाने का वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एफ-16 ने घेरा भारतीय यात्री विमान, बढ़ सकता था तनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.