Move to Jagran APP

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए जितिन प्रसाद पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कसा तंज

कांग्रेस के पूर्व नेता जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रविवार को कहा कि प्रसाद जो कभी कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव का प्रतिनिधित्व करते थे अब भाजपा के मंत्री बन गए हैं।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM (IST)
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए जितिन प्रसाद पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कसा तंज
जितिन प्रसाद पर मनीष तिवारी ने कसा तंज। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस के पूर्व नेता जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर तंज कसते हुए, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रविवार को कहा कि प्रसाद जो कभी कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव का प्रतिनिधित्व करते थे, अब भाजपा के मंत्री बन गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'जितिन प्रसाद, 2004-14 ने कांग्रेस में पीढ़ीगत परिवर्तन का प्रतिनिधित्व किया। वह यूपीए में मंत्री भी रहे। आज वह भाजपा के मंत्री है। वो ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर चले। दोनों का दिल कैसे बदल गया। काश मैं उनके दिगाम की बातें जान लेता। जीवन हमेशा आपको चौंकाती है। उम्मीद है उन्हें अपने नए अवतार में संतोष मिले।' 

loksabha election banner

पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इस साल जून में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से रहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। 

9 जून को भाजपा में शामिल हुए थे जितिन प्रसाद

बता दें कि 9 जून को कांग्रेस के पूर्व नेता जितिन प्रसाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्च 2020 में भाजपा में शामिल होने के बाद प्रसाद का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था।

जितिन के अलावा भाजपा के छह अन्य विधायकों को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली

जितिन प्रसाद के अलावा भाजपा के छह अन्य विधायकों को आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में जगह मिली। इन छह भाजपा विधायकों में छत्रपाल सिंह, पल्टू राम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार, धर्मवीर सिंह और दिनेश खटीक ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में शपथ ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.