Move to Jagran APP

'चुनावी हिंदुत्व की ओर जा रही कांग्रेस, अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं'

कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर रुख करने पर शिवराज सरकार के मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी हिन्दुत्व की ओर जाना करार दिया और

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 09:18 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:18 AM (IST)
'चुनावी  हिंदुत्व की ओर जा रही कांग्रेस, अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं'
'चुनावी हिंदुत्व की ओर जा रही कांग्रेस, अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं'

भोपाल (नईदुनिया)। कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर रुख करने और नेताओं के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे जाने को शिवराज सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी हिन्दुत्व की ओर जाना करार दिया और कहा कि यह चुनाव खत्म होते ही समाप्त हो जाएगा। वहीं, सपाक्स की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सब अपने हैं, हमारे साथ ही आएंगे। सिर झुकाकर मनाएंगे।

loksabha election banner

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के बाद मीडिया के सवालों का डॉ. मिश्रा ने तसल्ली के साथ जवाब दिया। कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व पर उन्होंने कहा ये मानकर चलते हैं कि अल्पसंख्यक समाज के पास कोई और विकल्प नहीं है। कांग्रेस मुसलमानों का दुरुपयोग करना चाहती है। पार्टी अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए पर वरिष्ठ विधायक आरिफ अकील नहीं बन पाए। 28 साल में दूसरा अल्पसंख्यक विधायक नहीं जीता। महत्वपूर्ण पदों पर मुसलमान नहीं हैं। हम अल्पसंख्यक का ध्यान रखते हैं, वे (कांग्रेस) अलग से फोकस करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के दिग्विजय सिंह का कटआउट कार्यक्रम स्थल पर नहीं होने पर माफी मांगने पर डॉ.मिश्रा ने कहा कि दोनों बुजुर्गवार, अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं। आप इस महिमा में मत फंसों कि उन्होंने हटवाया या नहीं लगवाया। ये चलने वाली चीजें हैं। अभी ये भोपाल की रैली में आए हैं। ये शुरुआत भोपाल में की है। ऐसी रैली हमारे मुख्यमंत्री रोजाना करते हैं। कमलनाथ के भाजपा विधायकों का उनके संपर्क में होने संबंधी सवाल पर कहा कि कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को भय और भ्रम में रखना चाहते हैं। अगले सप्ताह का इंतजार करें।

भ्रम में जीते हैं कांग्रेसी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के व्यापमं और ई-टेंडरिंग घोटाले के आरोपितों को भागने नहीं देने और सलाखों के पीछे डालने की बात पर डॉ.मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी भ्रम में जीते हैं। उन्होंने गुजरात के भाषण यहां दोहराए हैं। व्यापमं को लेकर सभी बड़े नेताओं ने पत्रकारवार्ता की थी। हार्डडिस्क और पेनड्राइव लेकर आए थे। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गए। अदालतों के फैसले सबके सामने हैं। एक भी आरोप प्रमाणित नहीं हुए। ये सिर्फ व्यवधान पैदा करना चाहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.