Move to Jagran APP

आरक्षण के मसले पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, संघ और केंद्र सरकार के मंसूबे खतरनाक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आरक्षण के मसले पर ट्वीट कर कहा कि आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 05:59 PM (IST)
आरक्षण के मसले पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, संघ और केंद्र सरकार के मंसूबे खतरनाक
आरक्षण के मसले पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, संघ और केंद्र सरकार के मंसूबे खतरनाक

नई दिल्‍ली, आइएएनएस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) आरक्षण पर बहस के बहाने कथित तौर पर सामाजिक न्याय पर निशाना साधना चाहते हैं।  

loksabha election banner

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों आरक्षण को लेकर एक बयान दिया था। उन्‍होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि आरक्षण पर विमर्श की जरूरत है, जो लोग इसके पक्ष में हैं वह और जो विरोध में हैं वह अपनी बात रखें। संघ प्रमुख के इस बयान के सामने आते ही देश का राजनीतिक माहौल एकबार फ‍िर गरमा गया है। प्रियंका गांधी के साथ साथ राजद नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर संघ प्रमुख और सरकार पर निशाना साधा। तेजस्‍वी यादव ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस और भाजपा की मंशा ठीक नहीं है। 

आरक्षण पर कोई बहस की जरूरत नहीं 
भाजपा के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर किसी भी बहस की जरूरत नहीं है और यह समाज के कमजोर वर्गों का संवैधानिक अधिकार है।

पासवान ने कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई बार दोहराया है कि इसमें छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आरक्षण पर किसी तरह की बहस की जरूरत नहीं है। यह अब ऊंची जातियों के गरीबों के लिए भी उपलब्ध है इसलिए यह असंभव है कि इसे समाप्त कर दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। आरएसएस ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है। असल में बहस तो शब्‍दों का बहाना है। भाजपा और आरएसएस का असली निशाना सामाजिक न्‍याय है। लेकिन क्‍या आप ऐसा होने देंगे..?' संघ प्रमुख के बयान को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यह आग से खेलने की कोशिश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.