Move to Jagran APP

पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां दावा किया कि एलआइसी के पैसे से लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय इस फंड में वह पैसा दिया गया।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 07:14 PM (IST)
पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज
लोकसभा में पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।

नई दिल्ली, पीटीआइ। लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां दावा किया कि एलआइसी के पैसे से लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय इस फंड में वह पैसा दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से चंदा स्वीकार करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

लोकसभा में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लागू लॉकडाउन के समय गरीब और प्रवासी मजदूर परेशान थे। उन्हें (गरीबों को) जो फायदा मिलना चाहिए था, वह नहीं दिया गया। एलआइसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने पीएम केयर्स फंड में पैसा डाल दिया। इसका क्या कारण है? क्या सरकार कोई विशेष बीमा योजना गरीबों के लिए लाएगी।

लोकसभा में इस सत्र के लिए कांग्रेस के नेता बनाये गए बिट्टू ने अनुराग ठाकुर से कहा कि आप इसका राजनीतिक उत्तर न देकर मंत्री के नाते उत्तर दें। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप राजनीतिक प्रश्न पूछेंगे तब राजनीतिक उत्तर ही मिलेगा। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को वापस लौटते हुए परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रवासी मजदूरों सहित लोगों की परेशानियां कम करने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

ठाकुर ने कहा कि पीएम केयर्स फंड में लोगों ने खुले दिल से सहयोग किया। कुछ लोगों ने पेंशन की पूरी राशि दी तो कुछ लोगों ने मनरेगा से मिलने वाला मानदेय दे दिया। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ सरकारी कर्मचारियों ने भी आर्थिक योगदान दिया। इस धन का इस्तेमाल कोरोना संबंधी राहत और रोकथाम के कार्यो में किया गया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि लेकिन एक परिवार ऐसा है जिसने राजीव गांधी फाउंडेशन बनाया और वर्षों तक उसे भरने का काम किया। राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर इन लोगों ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को प्राथमिकता नहीं दी।

उन्होंने कहा कि इस पार्टी (कांग्रेस) को यह चुभता है क्योंकि अब यह बंद हो गया है। ठाकुर जब यह बात कह रहे थे उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सदन में मौजूद थे। ठाकुर ने आगे कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन के तहत बहुत से खाते चल रहे थे। इन खातों में सार्वजनिक क्षेत्र का कंपनियों से चंदा लिया जा रहा था। उल्लेखनीय है राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं और राहुल और प्रियंका इसके सदस्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.