Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले CM शिवराज- 'जीत का पहला सूत्र है- जीतने का मन बनाना'

सीएम शिवराज ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से ग्वालियर भिंड और दतिया जिले की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कार्यकर्ताओं को उप-चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 07:26 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 07:26 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले CM शिवराज- 'जीत का पहला सूत्र है- जीतने का मन बनाना'
भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले CM शिवराज- 'जीत का पहला सूत्र है- जीतने का मन बनाना'

भोपाल, जेएनएन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि जीत का पहला सूत्र है-जीतने का मन बनाना। सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की तैयारियां अच्छी चल रही हैं। बस, जरूरत इस बात की है कि हम पूरी ताकत से जीत का मन बनाकर मैदान में उतरें और कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ें। यदि हम ऐसा करते हैं तो हमारी जीत सुनिश्चित है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय से ग्वालियर, भिंड और दतिया जिले की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कार्यकर्ताओं को उप-चुनाव जीतने का मंत्र दे रहे थे। कॉन्फ्रेंस को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है, जिसने 15 महीने सत्ता में रहते हुए प्रदेश का विनाश किया और विकास कार्यो की अनदेखी की। दूसरी तरफ भाजपा की सरकार जिसने कोरोना विपदा के बीच भी विकास को गति देने का काम किया। विधानसभा के होने वाले उपचुनाव विकास के मुद्दे पर होंगे।

चौहान ने कहा कि हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन बाद में एक-एक कर हमारे कई नेता कोरोना से संक्रमित हो गए। इसका असर हमारी चुनावी तैयारियों पर पड़ा है। अब हमारे पास समय कम है, इसलिए जहां-जहां उपचुनाव होना है, वहां की परिस्थितियों का अध्ययन कर उसके अनुरूप योजना बनाएं तथा उसके आधार पर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे साथियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उसका हमें मिलकर दृ़ढ़ता से जवाब देना है।

व्यक्ति नहीं भाजपा संगठन ल़़ड़ रहा है चुनाव : शर्मा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि शर्मा ने कहा कि हमें यह बात मन में बैठा लेनी चाहिए कि चुनाव कोई व्यक्ति नहीं, भाजपा संगठन ल़़ड रहा है। इसलिए यह चुनाव संगठन के आधार पर लड़ें और विकास को मुद्दा बनाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में जनता को राहत देने का काम किया है। विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन में भाजपा सरकार आगे रही है। हम अपने किए कार्यो को प्रचारित करने का काम करें।

सरकार मजबूत करने का है यह चुनाव : तोमर

केंद्रीय कृषिष मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, बल्कि सरकार मजबूत करने का है। हम सबको रणनीति बनाकर मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि रतनग़़ढ में जो डैम बन रहा है, उसका शिलान्यास जल्द होगा।

ईट का जवाब पत्थर से देंगे : सिंधिया

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस घृणित राजनीति करते हुए प्रहार करेगी, लेकिन हम मिलकर कांग्रेस की हर ईट का जवाब पत्थर से देंगे। हमें जनता को सरकार-सरकार का फर्क बताना होगा। यह करो या मरो की ल़़डाई है। हमारे सारे नेता एक--एक कर कोरोना से निपट चुके हैं, अब हमें कांग्रेस को निपटाना है। उन्होंने कहा कि हमारा वोटिंग प्रतिशत अधिक हो, इस बात पर हमें विशेषष जोर देना है।

तालमेल पर देना होगा ध्यान : प्रभात झा

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल पर अधिक ध्यान देना होगा। झा ने कहा कि हम एक भाषषा, एक मंत्र के साथ ताकत से ख़़डे होंगे तो विपक्ष के हौसले वैसे ही पस्त हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.