Move to Jagran APP

प्रियंका के साथ कथित बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा ने जताई नाराजगी, बोले- पुलिस के व्यवहार से परेशान हूं

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने नाखुशी जाहिर की है।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 01:08 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 01:29 PM (IST)
प्रियंका के साथ कथित बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा ने जताई नाराजगी, बोले- पुलिस के व्यवहार से परेशान हूं
प्रियंका के साथ कथित बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा ने जताई नाराजगी, बोले- पुलिस के व्यवहार से परेशान हूं

नई दिल्ली, आइएएनएस। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। वाड्रा ने इसे लेकर नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका के साथ किए गए व्यवहार से वह काफी दुखी हैं।

loksabha election banner

पुलिस द्वारा प्रियंका के साथ किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, 'प्रियंका के साथ जिस तरह से महिला पुलिस अधिकारी ने व्यवहार किया उससे मैं काफी परेशान हूं। एक महिला पुलिस ने प्रियंका का गला दबाया, जबकि दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। लेकिन वह डटी रहीं और मोटरसाइकिल पर सवार पूर्व आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने पहुंचीं।' 

मुझे प्रियंका पर गर्व है- वाड्रा

वाड्रा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'जरुरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए मुझे प्रियंका पर गर्व है। आपने जो किया वह सही था। हमें दुख की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना चाहिए। वाड्रा ने प्रियंका गांधी के साथ कथित तौर धक्कामुक्की की वीडियो भी शेयर किया है। 

क्या है मामला

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ में पूर्व आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें पुलिस ने उन्हें लोहिया मार्ग पर रोक दिया गया। इसके बाद प्रियंका स्कूटी से आगे बढ़ीं। बाद में उन्हें पॉलिटेक्निक स्क्वायर पर रोक दिया गया, जहां से वह दारापुरी के निवास पर गईं। प्रियंका ने बाद में आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस ने बदसलूकी की।

मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रदर्शन किया। भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया।  इस दौरान प्रियंका तुम संघर्ष करो के नारे भी लगे। 

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi in Lucknow : प्रियंका का लखनऊ पुलिस पर आरोप- मेरा गला दबाकर रोका, धक्का दिया..फिर भी मैं नहीं रुकी

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow : प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर पहुंचा एक शख्स

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.