Move to Jagran APP

सीडी कांड में पीसीसी अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए कांग्रेसियों को बस्तर थाना में गिरफ्तार कर रखा गया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 09:18 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:39 PM (IST)
सीडी कांड में पीसीसी अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार
सीडी कांड में पीसीसी अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

रायपुर, जेएनएन। अश्लील सीडी कांड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी जेल भरो आंदालन कर रहे हैं। पूरे राज्य में सोमवार की रात से ही गिरफ्तारियों का दौर चल रहा है। राजधानी रायपुर में कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उधर पत्थलगांव में पूर्व मंत्री राम पुकार सिंह और जशपुर में प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रात को ही गिरफ्तार कर लिए गए।

loksabha election banner

सरगुजा से रायपुर तक गिरफ्तारियां
सरगुजा से रायपुर आते वक्त कांग्रेस के विधायक वृहस्पति सिंह और डॉ. प्रीतम राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रदेश कांग्रेस की संयुक्त महासचिव मंजू सिंह अकलतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार की गईं। बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव और सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंगेली, भाटापारा, बलोदा बाजार, चारामा, बालोद, पलारी, कसडोल, सिमगा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग, पाटन से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबरें मिल रही हैं।

ट्रेनों और बसों में सघन जांच
अलग-अलग रूट से रायपुर आने वाली ट्रेनों और बसों में पुलिस तलाशी ले रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार किया जा रहा है। भाटापारा में 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार किए गए। तिल्दा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं को गिरफ्तार किया गया है। जशपुर से रायपुर आने की कोशिश कर रहे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह सहित अन्य कांग्रेसी पथलगांव में गिरफ्तार किए गए।

बस्तर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी गिरफ्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए कांग्रेसियों को बस्तर थाना में गिरफ्तार कर रखा गया है। यह सभी सुबह रवाना हुए थे। सात बजे के करीब वाहनों को रोक कर इन्हें हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार नेताओं में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल,प्रदेश सचिव दीपक कर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजमन बेंजाम, उमाशंकर शुक्ल, ईश्वर खम्बारी, शांति सलाम, प्रदेश सचिव कविता साहू, फते सिंह परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर बघेल, अंकित पारख एवं अन्य शामिल हैं।

गीदम में नाकेबंदी
दंतेवाड़ा से रायपुर जाने से कांग्रेसियों को रोकने के लिए प्रशासन ने गीदम में नाकेबंदी कर रखी है। सुबह जिला अध्यक्ष विमल सुराना को करीब आधे घण्टे तक गीदम में रोका गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कर्मा को बस्तर थाने में रोका गया है। धमतरी से पीसीसी सचिव आनंद पवार, रेहान विरानी समेत अन्य कांग्रेसियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.