केंद्र सरकार ने कहा, सीबीआइ में आमूलचूल सुधार का विचार नहीं
सरकार सीबीआइ में आमूलचूल सुधार करने का विचार नहीं कर रही है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह बात कही।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 12:23 AM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकार सीबीआइ में आमूलचूल सुधार करने का विचार नहीं कर रही है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह बात कही।
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार सीबीआइ में आमूलचूल सुधार करने का विचार कर रही है। मंत्री ने कहा, 'नहीं।' इस जवाब का ऐसे समय में काफी महत्व है जब केंद्रीय जांच एजेंसी कई कारणों से सुर्खियों में है। इसमें एजेंसी के दो पूर्व अधिकारियों आलोक कुमार और राकेश अस्थाना के बीच टकराव का मुद्दा भी शामिल है।
बहरहाल, शनिवार को सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस प्रमुख ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआइ प्रमुख नियुक्त किया था। बता दें कि 10 जनवरी को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा आलोक वर्मा को हटाए जाने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें