Move to Jagran APP

CBDT प्रमुख सुशील चंद्रा नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, कल संभालेंगे कार्यभार

सुशील चंद्रा, एक आईआईटी स्नातक, भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1980 बैच के अधिकारी हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 09:32 PM (IST)
CBDT प्रमुख सुशील चंद्रा नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, कल संभालेंगे कार्यभार
CBDT प्रमुख सुशील चंद्रा नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, कल संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली, प्रेट्र। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्राको आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ चुनाव आयोग में अब मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और एक अन्य चुनाव आयुक्त अशोक लवासा हैं।

loksabha election banner

कानून मंत्रालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी करके सुशील चंद्रा की नियुक्ति की घोषणा की है। 61 वर्षीय चंद्रा को चुनाव आयोग में पदभार संभालने से पहले सीबीडीटी से इस्तीफा देना होगा। वह अपना नया कार्यभार शुक्रवार को संभाल लेंगे। वह एक आइआइटी स्नातक और भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1980 बैच के अफसर हैं।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अफसर का मानना है कि सुशील चंद्रा की नियुक्ति का कारण उनकी कराधान और जांच में विशेषज्ञता होना है। वह राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च को लेकर चुनाव आयोग के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय बजट में भी उनकी अहम भूमिका थी। चूंकि अंतरिम बजट में प्रत्यक्ष करों की अहम भूमिका थी।

चंद्रा का यह दूसरा सेवा विस्तार

सीबीडीटी में सुशील चंद्रा का बतौर अध्यक्ष कार्यकाल मई, 2019 में खत्म हो रहा था। एक नवंबर, 2016 में सीबीडीटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है। इससे पहले भी वह आयकर विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। चंद्रा रुड़की विश्वविद्यालय से बीटेक, देहरादून से एलएलबी किया था। वह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और मुंबई में सेवारत रहे। वह दिल्ली में आयकर (अपील) अंतरराष्ट्रीय कराधान के कमिश्नर भी रह चुके हैं।

आयोग में अकेले आइआरएस अफसर

जब नवंबर, 2018 में ओम प्रकाश रावत मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से सेवा निवृत्त हुए थे तब तत्कालीन चुनाव आयुक्त अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। रावत के रिटायर होने से चुनाव आयोग में एक पद रिक्त रह गया था जिसे अब भरा गया है। अब चुनाव आयोग में अरोड़ा और लवासा 1980 बैच के आइएएस अफसर हैं जबकि चंद्रा 1980 बैच के ही आइआरएस अफसर हैं।

चंद्रा अब 65 साल की आयु में मई, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। जबकि अरोड़ा उसके कुछ महीने बाद अक्टूबर, 2020 में रिटायर होंगे। 62 वर्षीय मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा अप्रैल, 2022 में रिटायर होंगे। ध्यान रहे कि मुख्य चुनाव आयुक्त छह साल तक इस पद पर रह सकता है या फिर 65 साल का होने तक पद पर रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.