Move to Jagran APP

उपचुनावों के लिए भी थमा प्रचार, मध्‍य प्रदेश में 28, गुजरात में आठ, यूपी में सात सीटों पर तीन नवंबर को डाले जाएंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम को छह बजे समाप्‍त हो गया। एमपी यूपी समेत कई राज्यों में 54 सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:32 AM (IST)
उपचुनावों के लिए भी थमा प्रचार, मध्‍य प्रदेश में 28, गुजरात में आठ, यूपी में सात सीटों पर तीन नवंबर को डाले जाएंगे वोट
मध्‍य प्रदेश में 28, गुजरात में आठ, यूपी में सात सीटों पर तीन नवंबर को वोट डाले जाएंगे...

नई दिल्ली, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए भी प्रचार रविवार शाम को छह बजे समाप्‍त हो गया। दूसरे चरण के चुनाव के तहत बिहार में तीन नवंबर को 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है तो वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 54 सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा।

loksabha election banner

इनमें सबसे महत्वपूर्ण मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां 355 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 63,67,751 मतदाता करेंगे। राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। गुजरात में आठ, उत्तर प्रदेश में सात, झारखंड, कर्नाटक, नगालैंड, ओडिशा और तेलंगाना में दो-दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।

हरियाणा में सोनीपत जिले की बरोदा सीट पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में प्रचार के आखिरी दिन दोनों प्रमुख दलों भाजपा-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। दोनों दलों का जोर ग्वालियर-चंबल अंचल में रहा। भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोर्चा संभाला।

बिहार चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...!

वहीं, कांग्रेस की ओर से बड़े नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुरैना में रोड शो किए और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना में सभा की। कमल नाथ ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र व ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में भी सभा की। उनके साथ बेटे व छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ भी थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर के शामगढ़, आगर-मालवा और देवास जिले के हाटपीपल्या में रोड शो किए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.