Move to Jagran APP

उपचुनाव 2020: दस राज्यों की 54 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, जानें कहां- कहां कितने फीसद हुआ मतदान

मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं भी हुईं हालांकि मतदान प्रभावित नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने सभी दस राज्यों में हुए उपचुनाव का वोटिंग फीसद का आंकड़ा जारी किया है। चुनाव आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा 83.69 फीसद मतदान नागालैंड के उपचुनाव में हुआ है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 06:25 AM (IST)
उपचुनाव 2020: दस राज्यों की 54 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, जानें कहां- कहां कितने फीसद हुआ मतदान
सबसे ज्यादा मतदान नागालैंड के उपचुनाव में हुआ

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के दस राज्यों में मंगलवार को 54 सीटों पर उपचुनाव हुए। मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं भी हुईं, हालांकि मतदान प्रभावित नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने सभी दस राज्यों में हुए उपचुनाव का वोटिंग फीसद का आंकड़ा जारी किया है। चुनाव आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा मतदान नागालैंड के उपचुनाव में हुआ है। यहां 83.69 फीसद मतदान हुआ है।

loksabha election banner

राज्य            मतदान फीसद में

छत्तीसगढ़:   71.99%

गुजरात:       57.98%

हरियानणा:    68%

झारखंड:        62.51%

कर्नाटक:       51.3%

मध्य प्रदेश:    66.37%

नागालैंड:       83.69%

ओडिशा:        68.08%

तेलंगाना:      81.44%

उत्तर प्रदेश:  51.57%

सात सीटों के लिए उपचुनाव में 51.57 फीसद मतदान

उत्तर प्रदेश में  विधानसभा की सात रिक्त सीटों के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। इस दौरान कुल 51.57 फीसद मतदान हुआ। सबसे अधिक 57.60 फीसद मतदान अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर हुआ। यह सीट पूर्व क्रिकेटर व मंत्री चेतन चौहान के निधन से रिक्त हुई थी। सबसे कम 47.65 प्रतिशत मतदान कानपुर की घाटमपुर सीट पर हुआ है। यह सीट प्रदेश में मंत्री रहीं कमल रानी वरुण के निधन के कारण खाली हुई थी। वर्ष 2017 में इन सात सीटों पर 63.90 फीसद मतदान हुआ था। यानी उपचुनाव में वर्ष 2017 के आम चुनाव के मुकाबले करीब 12.63 फीसद कम वोट पड़े। मतगणना 10 नवंबर को होगी। उपचुनाव अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर की बुलंदशहर, फीरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया की देवरिया व जौनपुर की मल्हनी सीट पर हुआ। इन सात सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मध्य प्रदेश में 66.37 फीसद मतदान

मंगलवार को सबसे ज्यादा सीटों पर उपचुनाव मध्य प्रदेश में हुए। यहां सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान की गति मुरैना और भिंड जिले में छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच प्रारंभ में धीमी रही लेकिन समय के साथ मतदान बढ़ता गया। चुनाव आयोग के अनुसार 66.37 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सबसे ज्यादा 80.49 फीसद मतदान आगर विधानसभा सीट और सबसे कम 35.23 फीसद मतदान ग्वालियर पूर्व सीट पर हुआ। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

गुजरात उपचुनाव में औसत 57.98 फीसद मतदान

गुजरात में विधानसभा की आठ सीट के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 81 उम्‍मीदवारों का भाग्‍य ईवीएम में लॉक हो गया। उपचुनाव में औसत मतदान 57.98 फीसद दर्ज किया गया। आदिवासी बहुल डांग में सबसे अधिक 74.71 फीसद मतदान हुआ। कांग्रेस व भाजपा ने एक दूसरे के खिलाफ आचार संहिता भंग की शिकायत आयोग से की है। वहीं, कांग्रेस विधायक ललित कगथरा को मोरबी विधानसभा क्षेत्र में घुमते पुलिस ने हिरासत में लिया। विधानसभा की आठों सीट पर सुबह 7 बजे धीमी गति मतदान शुरु हुआ, शाम होते होते मतदान ने जोर पकडा लेकिन इसके बावजूद औसत मतदान का प्रतिशत गत विधानसभा चुनाव में 68.41 से कम ही रहा। पुलिस ने करजण में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को 57700 की नकदी के साथ पकडा! पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारी मीत पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.