बुलेट ट्रेन प्रोजेक्टः जापान ने मंजूर किया 5500 करोड़ कर्ज
शुक्रवार को कोलकाता मेट्रो के लिए 1600 करोड़ रुपये के कर्ज के एक अन्य समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। रेल मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान के साथ साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये के कर्ज की किश्त के बारे में समझौता कर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं। शुक्रवार को कोलकाता मेट्रो के लिए 1600 करोड़ रुपये के कर्ज के एक अन्य समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए।
दोनो समझौते जापान की इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी जिका के साथ किए गए। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के कार्यान्वयन के लिए कर्ज की एक किस्त के तौर पर जापान 89547 मिलियन जापानी जापानी येन (लगभग 5500 करोड़ रुपये) देगा। जबकि कोलकाता मेट्रो के लिए 25,903 मिलियन जापानी येन (लगभग 1600 करोड़ रुपये) के लिए समझौता हुआ है। इसके तहत कोलकाता में हावड़ा मैदान से साल्ट लेक के बीच मेट्रो रेल प्रणाली बिछाई जाएगी। इसमें नदी के भीतर का हिस्सा शामिल है। यह कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
पिछले दिनो इस प्रकार की चर्चाएं छिड़ी थीं कि जापान ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के जिए कर्ज रोक दिया है। रेल मंत्रालय ने इसका खंडन किया था।