Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ में सत्ता जाने के बाद सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं को निशाने पर ले रहे भाजपा कार्यकर्ता

राज्य की राजनीति में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर डॉ रमन और सौदान के खिलाफ जमकर आग उगल रहे हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 03:38 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में सत्ता जाने के बाद सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं को निशाने पर ले रहे भाजपा कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ में सत्ता जाने के बाद सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं को निशाने पर ले रहे भाजपा कार्यकर्ता

रायपुर, मृगेंद्र पाण्डेय। भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अनुशासन की दीवार को ढहाते दिख रहे हैं। राज्य की सत्ता से भाजपा के बाहर होने के बाद पार्टा कार्यकर्ता सीथे तौर पर बड़े नेताओं को निशाने पर ले रहे हैं। खुलेआम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणियां की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को एक कमजोर अध्यक्ष बताया जा रहा है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं करने को लेकर भी लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

राज्य की राजनीति में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर डॉ रमन और सौदान के खिलाफ जमकर आग उगल रहे हैं। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मीडिया प्रमुख रहे देवेंद्र गुप्ता ने तो सौदान सिंह को भाजपा का सौदागर तक कह दिया। बता दें, प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे के दिन कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसके बाद उपेक्षा से नाराज कार्यकर्ताओं को बल मिला और उन लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर बम फोंड़ना शुरू कर दिया।

मामले को लेकर एक कार्यकर्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सच्चिदानंद उपासने जैसे वरिष्ठ, कर्मठ, जमीन, निष्ठावान की जब नहीं सुनी जा रही है, तो कार्यकर्ताओं की क्या सुनी जाएगी। भाजपा के पत्रों में खुद के लिए देवतुल्य शब्द सुनकर ही कार्यकर्ता खुश हो ले। अपने फेसबुक प्रोफाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर लगाए अंबिका ठाकुर ने पोस्ट किया-सत्ता में जो बीज बोये जहर का, वह सत्ता जाने के बाद अमृत पाने की अपेक्षा क्यों पाले हैं। पूर्व में संगठन का कार्यकाल दो वर्ष का था, फिर तीन वर्ष किया गया, अब कार्यकर्ता पूछ रहा है कि जिलाध्यक्ष का कार्यकाल कितने वर्ष का है। मांग की जा रही है कि पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष बने और रायपुर का जिलाध्यक्ष कब चुना जाएगा इस बारे में भी जानकारी चाही। 

महाभारत का 16वां अध्याय शुरू कर रहे कार्यकर्ता भाजपा नेता अनूप मसंद ने सोशल मीडिया पर महाभारत का 16वां अध्याय शुरू करने के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। मसंद ने लिखा- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। भाजपा को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई नहीं हो सकती। किसके कारण हुआ, सब जानते हैं। आइए हम सब मिलकर विसंगतियों को दूर करें। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ताला लगाएं। हम महाभारत का 16वां अध्याय आरंभ करते हैं और सौगंध खाते हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा का कमल फिर खिलेगा। इसके लिए पहले आंतरिक चक्रव्यूह तोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.