Move to Jagran APP

भाजपा ने कसा तंज, कहा- कोरोना वैक्सीन के आने से सिर्फ वायरस और कांग्रेस परेशान

कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की ओर से हो रही बयानबाजी पर दुख जताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब भी देश का विज्ञानी जनकल्याण के लिए आविष्कार करता है ये दुखी हो जाते हैं। कोरोना के खिलाफ दो वैक्सीन तैयार होना देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

By Arun kumar SinghEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 09:58 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 10:40 PM (IST)
भाजपा ने कसा तंज, कहा- कोरोना वैक्सीन के आने से सिर्फ वायरस और कांग्रेस परेशान
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने देश के विज्ञानियों की उपलब्धि

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। देश में विकसित कोरोना वैक्सीन की गुणवत्ता पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने देश के विज्ञानियों की उपलब्धि को लेकर कांग्रेस नेताओं के सवाल उठाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वैक्सीन आने से केवल वायरस और कांग्रेस परेशान है। कांग्रेस की वायरस से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जनता ने इसमें कई म्यूटेशन होते देखा है।

loksabha election banner

विपक्षी पार्टी को गांधी परिवार के अलावा किसी पर भरोसा नहीं 

कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की ओर से हो रही बयानबाजी पर दुख जताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब भी देश का विज्ञानी जनकल्याण के लिए आविष्कार करता है, ये दुखी हो जाते हैं। उनके अनुसार, कोरोना के खिलाफ एक साथ दो वैक्सीन तैयार होना देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। सभी लोग इसको लेकर खुश हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस को गांधी परिवार के अलावा किसी पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, ईवीएम से लेकर भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठा चुकी है।

पात्रा ने कहा, कुछ वर्षो में जनता ने कांग्रेस में कई म्यूटेशन होते देखा है

 कांग्रेस की तुलना वायरस से करते हुए पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में लोगों ने वायरस की तरह इसमें भी म्यूटेशन होते देखा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने के समय यह म्यूटेशन देखा गया था। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी पर कटाक्ष करते हुए पात्रा ने कहा कि पार्टी की नॉन वर्किग कमेटी में 20 लोग हैं। उन 20 लोगों में भी अध्यक्ष पद के लिए फेज वन का ट्रायल नहीं हो पाया है। संबित पात्रा ने अखिलेश यादव के वैक्सीन नहीं लगाने के बयान पर भी हमला बोला। वैक्सीन को भाजपा से जोड़ने पर एतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीन देश के विज्ञानियों की देन है। उसका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। दरअसल इन विपक्षी नेताओं को भारत पर ही भरोसा नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.